अधिक रुपयों के लालच में कार, टेम्पों, निजी बसों सहित अन्य वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां भरकर तो ट्रैक्टर, जुगाड़ सहित अन्य अनाधिकृत वाहनों में ठसाठस सवारियां भर सडक़ों से गुजर रहे वाहन परिवहन व पुलिस विभाग को दिखाई नहीं दे रहे। ऐसे में इन अनाधिकृत वाहन चालकों का होसला बढ़ता जा रहा है। गौरतलब है कि गत दिनों राजमार्ग के धांधोली मोड़ व दाखियां मोड़ पर हुई दुर्घटनाओं में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो महिलाओं को जान से हाथ धोना पड़ा तो दर्जनों महिला, पुरुष व बच्चे घायल हुए है।