बंथली. राष्ट्रीय राजमार्ग बारह सहित राज्य राजमार्गों की सडक़ों पर सवारियां बैठाकर दौड़ रहे अनाधिकृत ‘यम’ के वाहनों से दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।
बंथली. राष्ट्रीय राजमार्ग बारह सहित राज्य राजमार्गों की सडक़ों पर सवारियां बैठाकर दौड़ रहे अनाधिकृत ‘यम’ के वाहनों से दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इधर, जिले का पुलिस एवं परिवहन महकमा वाहनों पर ठोस कार्रवाई करने के बजाय कुम्भकरण की नींद सोया है।
इससे वाहन चालक यातायात व पुलिस नियमों का उल्लंघन कर अनाधिकृत वाहनों व छोटे वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां भर मार्गो पर सरपट दौड़ाकर लोगों का जीवन संकट में डाल रहे है। अधिक रुपयों के लालच में कार, टेम्पों, निजी बसों सहित अन्य वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां भरकर तो ट्रैक्टर, जुगाड़ सहित अन्य अनाधिकृत वाहनों में ठसाठस सवारियां भर सडक़ों से गुजर रहे वाहन परिवहन व पुलिस विभाग को दिखाई नहीं दे रहे।
ऐसे में इन अनाधिकृत वाहन चालकों का होसला बढ़ता जा रहा है। गौरतलब है कि गत दिनों राजमार्ग के धांधोली मोड़ व दाखियां मोड़ पर हुई दुर्घटनाओं में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो महिलाओं को जान से हाथ धोना पड़ा तो दर्जनों महिला, पुरुष व बच्चे घायल हुए है।
पुलिस का भय नहीं गौरतलब है कि जिले के जिला पुलिस विभाग ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को ओवरलोड, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले वाहनों व बिना हेलमेट बाइक चलाते चालकों पर प्रतिदिन कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसके बावजूद पुलिस थानों व पुलिस चौकियों के सामने से गुजरते ‘यम’ वाहनों को देख ऐसा लगता है आमजन में पुलिस का भय समाप्त हो रहा।
गौरतलब है कि देवली से लेकर टोंक तक पांच थाने व इनकी चौकियां लगती है व साथ ही परिवहन विभाग के वाहन भी लगातार राजमार्ग पर गश्त करते है इसके बावजूद ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं होना परिवहन विभाग की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। इससे वाहन चालक बेलगाम हो रहे हैं।
ठेका निरस्त करने की मांग उनियारा. नगरपालिका की ओर से देहलवाल मंदिर परिसर में वाहन पार्किंग का ठेका जारी कर उस पर वाहन मालिकों से शुल्क की राशि वसूलने का विरोध करते हुए वाहन मालिको ने विधायक राजेन्द्र गुर्जर को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि नगरपालिका ने मनमाने तरीके से वाहनों की पार्किंग का ठेका अपने चहेते लोगों को दे दिया है,
जो वाहन मालिकों को अनावश्यक परेशान करता है। वाहन मालिकों ने विधायक ने ज्ञापन सौंपकर उक्त ठेके को निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में रविन्द्र सिंह, मुकेश कुमार, विष्णु लोकेन्द्र सिंह, रामलाल, गोपाल शामिल थे।