17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संसार में जब तक प्राणी धर्म के मार्ग पर प्रशस्त नहीं होगा उसके जीवन में शांति की कल्पना नहीं की जा सकती-आचार्य रामदयाल

श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री की पदरावणी करते हुए उनको रामद्वारे तक लेकर गए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 15 Apr 2018, 3:31 PM IST

आचार्य रामदयाल

मालपुरा आचार्य रामदयाल के मालपुरा पहुंचने पर पदरावणी करते विजयवर्गीय समाज के लोग।

मालपुरा. रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के पीठाधीश्वर आचार्य रामदयाल ने कहा कि मनुष्य के मन में अगर शुद्धि की भावना है तो उसका जीवन भी शुद्ध हो जाता है। आचार्य ने यह बात शनिवार को केकड़ी रोड स्थित रामद्वारे में आयोजित धर्मसभा में कही। आचार्य रामदयाल ने कहा कि संसार में जब तक प्राणी धर्म के मार्ग पर प्रशस्त नहीं होगा उसके जीवन में शांति की कल्पना नहीं की जा सकती।

इससे पूर्व आचार्य के मालपुरा आगमन पर विजयवर्गीय समाज अध्यक्ष रामचरण विजय, पूर्व अध्यक्ष सीताराम डालमिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुरलीधर डांस, सुरेश टहला, प्रदीप पाटोदी, बलराम, त्रिलोक क्याल, बबलु कापड़ी सहित कई श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री की पदरावणी करते हुए उनको रामद्वारे तक लेकर गए। धर्मसभा के बाद आचार्य सोड़ा धाम के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने आचार्य रामदयाल को मालपुरा में चातुर्मास करने की विनती की।


महायज्ञ में झंडा पूजन किया: श्रीबारादरी रामचरित मानस मण्डल की ओर से पुरानी तहसील स्थित बारादरी बालाजी मन्दिर में शनिवार को 18 सें 25 मई तक होने वाले शतचण्डी महायज्ञ कार्यक्रम के तहत झंडा पूजन किया गया। समिति के सत्यनारायण विजय ने बताया की संत बालक दास के सान्निध्य में महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा इसके तहत शनिवार को बारादरी बालाजी मन्दिर में सीताराम शर्मा व दुर्गालाल नामा ने झंडा पूजन किया।

सम्मान समारोह
22 को: रावणा राजपूत समाज सेवा समिति मालपुरा की ओर से रावणा राजपूत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 22 अप्रेल को प्रस्तावित छात्रावास की भूमि पर आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर नरूका ने बताया कि सम्मान समारोह में शैक्षणिक, खिलाडियों, जनप्रतिनिधियों, राज्य कर्मचारियों व भामाशाहों का सम्मान
किया जाएगा।

भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
कांटोली (लाम्बाहरिसिंह). भोपालाव स्थित पंचमुखी शिवमंदिर में विश्व कल्याण के लिए हरिओम मण्डल की ओर से गुरुवार रात भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान सदस्य वार्ड पंच गणेश गुर्जर ने बताया कि गायक गणेश हाकला ने गणेश वन्दना व गुरु महिमा सुनाई। उन्होंने गांजो छोड़ दे.., अब तो आजा रे नारायण..,सांवरिया काई लेवे म्हारो हेरो..,आदि भजन पेश कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

गायक रामजस साहू ने, मेरे भोले बाबा को अनाड़ी मत समझो..आादि भजन पेश किए। गायक श्यामसुन्दर, गणेश देवपुरी, भादू प्रजापत, विष्णु, शिवराज ने भी भजन पेश किए।पुजारी रोशन दाधीच ने सुबह मंगला आरती कर प्रसाद का भोग लगा वितरण किया गया। इस दौरान श्रीरामसाहू, बन्ना लाल धोबी, अशोक योगी, हनुमान गुर्जर, बनवारी लक्ष्कार आदि मौजूद थे।