
मालपुरा. विधानसभा चुनावों में मौजूदा विधायक कन्हैयालाल चौधरी को दोबारा भाजपा का प्रत्याशी नहीं बनाने की मांग को लेकर नाराज स्वाभिमान मंच के भाजपा कार्यकर्ताओं व टिकट के दावेदारों ने बुधवार को जयपुर पहुंच मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी व प्रभारी वी. सतीश से मिलकर उनको अपनी बात बताई।
पूर्व विधायक जीतराम चौधरी के नेतृत्व में स्वाभिमान मंच के उप जिला प्रमुख अवधेश शर्मा, पूर्व भाजपा देहात मण्डल अध्यक्ष भंवरलाल मुवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गालव, पूर्व डीआर छोगालाल गुर्जर, नन्दकिशोर सैनी, सीआर माधु चौधरी, जुगल शर्मा, कृष्णकान्त जैन, रघुवीर सिंह आखतड़ी, महावीर बघेरवाल, उत्तमचन्द जैन, रामरतन जाट, किशनलाल सैनी, नानू लाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में स्वाभिमान मंच के सदस्यों ने मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष से मिलकर बताया कि मौजूदा विधायक ने अपने पांच साल के कार्यकाल में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को कोई सम्मान नहीं दिया है कार्यकर्ताओं में विधायक के व्यवहार के प्रति रोष व्याप्त है।
विधायक ने क्षेत्र में कार्यकाल के दौरान विकास कार्य में भेदभाव बरतते हुए कार्य करवाए है तथा विधायक को बजरी माफियाओं को शरण देने तथा कार्यकर्ताओं की बात पर धमकी देने का आरोप भी ल"ाया। उन्होंने विधायक पर सभी विकास कार्यों में कमीशन लेने का आरोप लाते हुए बताया कि जहां विधायक पर कमीशन के आधार पर ग्राम पंचायतों में विकास कार्य करवाने का भी आरोप लाया।
सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विधायक कन्हैयालाल चौधरी को दोबारा पार्टी का प्रत्याशी बनाने पर कार्यकर्ताओं में व्याप्त नाराजगी से चुनाव परिणामों के सही नहीं रहने की जानकारी दी। स्वाभिमान मंच की ओर से मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष व प्रभारी को पूर्व विधायक जीतराम चौधरी, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, उप जिला प्रमुख अवधेश शर्मा, भंवरलाल मुवाल, नन्दकिशोर सैनी, छो"ालाल गुर्जर, सुभाष गालव, माधु चौधरी में से विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने की मांग का ज्ञापन सौंपा।