10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
video: मौके पर पहुंच अभियंताओं के आश्वासन देने पर हटाया जाम, कई दिनों से जलापूर्ति से परेशान थे क्षेत्रवासी
Play video

video: मौके पर पहुंच अभियंताओं के आश्वासन देने पर हटाया जाम, कई दिनों से जलापूर्ति से परेशान थे क्षेत्रवासी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 25 Oct 2018, 7:44 AM IST

टोंक. कई दिनों से नहीं हो रही जलापूर्ति से परेशान शहर के वार्ड 23 के महिला-पुरुषों ने धन्नातलाई में मुख्य सडक़ पर जाम लगा दिया। उन्होंने जलदाय विभाग के अभियंताओं के खिलाफ नारे लगाकर नाराजगी जाहिर की।

 

उनका कहना था कि क्षेत्र में करीब दो महीने से पेयजल संकट गहराया हुआ है। कई बार जलदाय विभाग के अभियंताओं को अवगत कराया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

 

इसके चलते महिला-पुरुष मोतीबाग-कृषि मंडी रोड पर जमा हो गए और धन्नतलाई के समीप लकडिय़ां लगाकर जाम लगा दिया। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई।


लोगों को वैकल्पिक मार्गों से गंत्वय के लिए जाना पड़ा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मौके पर अभियंताओं को बुलाने पर अड़ गए।

 

करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे कनिष्ठ अभियंता मोहित कुमार ने आश्वासन दिया तथा समझाइश कर जाम खुलवाया।