टोंक

आसिफा सहित जम्मू-कश्मीर में हुए शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर गुर्जर समाज ने दी श्रद्धांजलि

गुर्जर समाज के शहीदों ने देश का नाम रोशन किया है। इन वीर शहीदों पर गुर्जर समाज को गर्व है।  

2 min read
Jun 25, 2018
टोंक. जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए औरगंजेब गुर्जर व हंसराज गुर्जर समेत अन्य गुर्जर शहीदों को जिला गुर्जर समाज की ओर से साण्ड बाबा गुर्जर छात्रावास में रविवार को श्रद्धांजलि दी गई।

टोंक. जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए औरगंजेब गुर्जर व हंसराज गुर्जर समेत अन्य गुर्जर शहीदों को जिला गुर्जर समाज की ओर से साण्ड बाबा गुर्जर छात्रावास में रविवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस टोंक देहात अध्यक्ष एडवोकेट रामसिंह मुकुल ने कहा कि गुर्जर समाज के शहीदों ने देश का नाम रोशन किया है।

इन वीर शहीदों पर गुर्जर समाज को गर्व है। मुकुल ने कहा कि गुर्जर समाज एक जाति ही नहीं बल्कि एक संस्कृति है, जिसमें देश के सभी धर्मों के लोगों का समायोजन है। इस दौरान सभा में औरंगजेब, हंसराज तथा आसिफा गुर्जर को को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। सभा में नगर परिषद के पूर्वउपसभापति हरिभजन गुर्जर, रामदेव गुर्जर, राजेश गुर्जर, राजेन्द्र बोकण, शैलेष गुर्जर, रामलाल गुर्जर, देवराज फागणा, रामलाल लांगड़ी, विनोद आदि शामिल थे।


उनियारा. श्रीअखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष जयसिंह राजावत ने कहा है कि रक्तदान से बड़ा जीवन में कोई दान नहीं हो सकता। उन्होंने यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में समाज की ओर से सर्वसमाज के आयोजित शिविर की शुरुआत की।

शिविर में 82 महिला पुरुषों ने पंजीकरण कराया। इस दौरान 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रक्तदाताओं को रक्तदान दाता कार्ड विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। रक्तदाताओं का परीक्षण चिकित्साधिकारी डॉ देवेन्द्र कुमार वर्मा ने किया।

जबकि तकनीशियन विपिन जैन के नेतृत्व में दल के सहायक लेब तकनीशियन विकास शर्मा, दिनेश चौधरी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रयोगशाला तकनीशियन कन्हैयालाल धाकड़ ने रक्त एकत्रित करने का कार्य किया।

शिविर में ओंकार सिंह नरूका एवं बाबूसिंह भाटी, रावणा राजपूत समाज के शहर अध्यक्ष उम्मेद सिंह चौहान, पूर्व पार्षद दीपेन्द्र सिंह नरूका, राजपूत करणी सेना कोटा के जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह शक्तावत, अभय सिंह शक्तावत, कल्याण सिंह आदि ने सहयोग किया। शिविर में महिलाओं ने भी रक्तदान किया।

मालपुरा. श्रीअखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान की ओर से रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में युवा जिलाध्यक्ष कालू सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष गिरिराज सिंह दहिया, तहसील अध्यक्ष रामस्वरूप राठौड़, करणी सेना अध्यक्ष लवपाल सिंह, ओमसिंह, रणजीत सिंह, हनुमान सिंह, बजरंग, लक्ष्मण, जुगल, गोरधन, रणजीत सिंह राठौड़ सहित कई सदस्यों ने योगदान दिया। इससे पहले रक्तदान का महत्व बताया।

ये भी पढ़ें

दबंगों के खिलाफ इस्तगासे से हुआ नामजद मामला दर्ज, खेत में घुसकर जबरन दिया इस काम को अंजाम
Published on:
25 Jun 2018 09:46 am
Also Read
View All