टोंक

Municipal elections 2019: भाजपा निकाय चुनाव प्रभारी ने कहा, सक्रिय सदस्य तथा स्थानीय निवासी को मिलेगी प्राथमिकता

Municipal elections 2019: निकाय चुनाव प्रभारी ने कहा कि भाजपा की ओर से उन्हें टिकट दिया जाएगा जो समर्पित भाव से कार्यकर रहा है। सक्रिय सदस्य तथा स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2019, 9:48 AM IST
Municipal elections 2019: भाजपा निकाय चुनाव प्रभारी ने कहा, सक्रिय सदस्य तथा स्थानीय निवासी को मिलेगी प्राथमिकता
Municipal elections 2019: भाजपा निकाय चुनाव प्रभारी ने कहा, सक्रिय सदस्य तथा स्थानीय निवासी को मिलेगी प्राथमिकता

टोंक. नगर परिषद चुनाव का लेकर भाजपा की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें निकाय चुनाव प्रभारी हिरेन्द्र जोशी ने कहा कि चुनाव में भाजपा की ओर से उन्हें टिकट दिया जाएगा जो समर्पित भाव से कार्यकर रहा है। सक्रिय सदस्य तथा स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव में निकाली गई आरक्षण लॉटरी के मुताबिक ही भाजपा टिकट का वितरण करेगी। इसके बावजूद भी कहीं गुंजाइश रही तो टिकट वितरण में बदलाव होगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने को कहा।

बैठक में निकाय चुनाव 2019 के पार्षद प्रत्याशियों की ओर से प्रस्तुत आवेदन पत्रों को लेकर उनका का साक्षात्कार किया गया। इसके बाद आवेदन पत्रों पर जिला संगठन की ओर से विचार विमर्श किया गया।

बैठक में सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया, निकाय जिला संगठन प्रभारी संजय जैन, निकाय चुनाव सह प्रभारी जितेन्द्र सिंह, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहूर, नगर परिषद सभापति लक्ष्मी देवी जैन, जिला महामंत्री दीपक संगत, पूर्व विधायक अजीत मेहता, प्रधान जगदीश गुर्जर, जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना छामुनिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष विकार खान, तोसीफ खान आदि मौजूद थे।


कांग्रेस ने तय की रणनीति
कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें चौधरी ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी अहम है। पार्टीप्रत्याशियों को जिताने के कोईकसर नहीं छोड़ें। सभी को एकजुट होकर चुनाव जीतना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से वार्डप्रत्याशियों से आवेदन लिए जा रहे हैं। टिकट का वितरण भी जल्द किया जाएगा। बैठक में अभाव अभियोग के प्रदेश सहसंयोजक सऊद सईदी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सलीमुद्दीन खान, शिवजीराम मीणा, मोहन मीणा आदि ने विचार व्यक्त किए।

Published on: