31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम गहलोत ने पूनिया को जोर से बांग देने वाला नया मुल्ला बताया, प्रदेशाध्यक्ष बोले मुख्यमंत्री की यह आखिरी पारी

एक दिन पहले हुई शिष्टाचार भेंट, दूसरे दिन दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ खोला मोर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 31 Oct 2019, 8:34 PM IST

सीएम गहलोत ने पूनिया को नया मुल्ला जोर से बांग देने वाला बताया, प्रदेशाध्यक्ष बोले मुख्यमंत्री की यह आखिरी पारी

सीएम गहलोत ने पूनिया को नया मुल्ला जोर से बांग देने वाला बताया, प्रदेशाध्यक्ष बोले मुख्यमंत्री की यह आखिरी पारी

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ( Satish Poonia ) के बीच वाक् युद्ध पूरी तरह चरम पर हैं। मुख्यमंत्री ने जहां गुरुवार को पूनिया को नया मुल्ला बताते हुए जोर से बांग देने वाला बताया। वहीं इस पर पूनिया ने जवाबी हमला करते हुए गहलोत के बयान को बौखलाहट भरा बताते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि यह गहलोत और कांग्रेस की आखिरी पारी है।

दिल्ली दौरे पर आए मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह नए हैं, इसलिए अभी जोर से बांग दे रहे हैं। उन्हें अभी बातें समझने में बहुत वक्त लगेगा। टोल माफी वाले मामले में वह चीजों को समझ नहीं रहे हैं। उन्हें पीएम नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) और गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) ने टारगेट देकर भेजा है। इसलिए वह लगातार मुख्यमंत्री पर हमलावर हो रहे हैं।

नया नेतृत्व पसंद नहीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से उन्हें नया मुल्ला बताए जाने पर पलटवार करते हुए कहा है कि गहलोत को नया नेतृत्व पसंद ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह गहलोत अपनी पार्टी में नए नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उसी तरह वो दूसरी पार्टी में भी देख रहे हैं। पूनिया ने कहा कि अशोक गहलोत भी कभी पीसीसी अध्यक्ष बने होगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को उनके राजनीतिक अनुभव के बारे में जानकारी नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कहीं ऐसा नहीं हो कि गहलोत के पुत्र के लिए भी इस तरह की टिप्पणियां कांग्रेस के लोग कर सकते हैं। पूनिया ने गहलोत के बयान को बौखलाहट भर बताते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि यह गहलोत और कांग्रेस की आखिरी पारी है। गौरतलब है कि एक दिन पहले सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार भेंट की थी। इस पर पूनिया ने कहा कि वे सद् भावना के तौर पर गहलोत से मिलने गए थे।