31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव : पीएम मोदी चार और शाह करेंगे पांच सभाएं, एक रोड शो भी होगा

कोटा में रोड शो प्रस्तावित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 14 Apr 2019, 10:25 PM IST

modi and shah

लोकसभा चुनाव : पीएम मोदी चार और शाह करेंगे पांच सभाएं, एक रोड शो भी होगा

अरविन्द सिंह शक्तावत / जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ( Amit Shah ) की प्रदेश में होने वाली सभाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। शाह ने प्रदेश में 23 अप्रेल से 3 मई के बीच सभाएं और रोड शो कराने पर सहमति दी है।

पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक शाह पहले फेज के चुनावों में एक रोड शो और एक सभा करेंगे, वहीं दूसरे फेज में चार सभाएं करेंगे। पार्टी 26 को जालोर में सभा और कोटा में रोड शो करवाने की तैयारी कर रही है। 30 अप्रेल को भरतपुर और दौसा में सभाएं करवाए जाने की तैयारी है, जबकि तीन मई को अलवर, सीकर और झुंझुनूं में से दो स्थानों पर सभाएं करवाई जाएंगी। अमित शाह के कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है, ऐसे में तय सभाओं में कुछ बदलाव भी हो सकता है।

मोदी की चार सभाएं पहले ही तय
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहले ही चार सभाएं तय कर दी गई है। वे 21 और 22 अप्रेल को प्रदेश में सभाएं करने आ रहे हैं। उनकी सभाएं चित्तौडगढ, बाडमेर, उदयपुर और जोधपुर में रखी गई है।