31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डूडी के भाजपा में शामिल होने की संभावना!, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा स्वागत में दरवाजे खिड़कियां खुले

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कहा : रामेश्वर डूडी अगर भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत, दरवाजे खिड़कियां सब खुले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 2 Oct 2019, 10:10 PM IST

satish poonia

डूडी के भाजपा में शामिल होने की संभावना!, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा स्वागत में दरवाजे खिड़कियां खुले

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) ( Rajasthan Cricket Association (RCA) ) के चुनाव पर अब कांग्रेस ( Congress ) में गुटबाजी चरम पर पहुंच गई। भाजपा शासन में पांच साल तक विधानसभा में कांग्रेस के नेता रहे रामेश्वर डूडी ( Rameshwar Dudi ) का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ( CP Joshi ) पर हमले लगातार जारी है। इसके चलते राजनीति हलकों में रामेश्वर डूडी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही है। इन सबके बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ( Satish Poonia ) ने बुधवार को कहा कि डूडी भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत है। पूनिया के इस बयान के बाद डूडी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें और तेज हो गई है। पूनिया गांधी सर्किल पर महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सांसदों की गांधी संकल्प यात्रा के दौरान पत्रकारों से वार्ता की।

प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कांग्रेस में तो पहले से ही अंतरकलह दिख रही है। रामेश्वर डूडी अगर भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत है। भाजपा के दरवाजे, खिडकियां सब खुले हुए हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को आरसीए के अध्यक्ष पद से नामांकन खारिज होने के बाद डूडी ने कहा कि धृतराष्ट्र ने अपने पुत्र मोह में कैसा खेल रचा, महाभारत देख लो। राज्य सरकार ( Rajasthan Government ) और आरसीए अध्यक्ष सीपी जोशी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए लोकतंत्र व प्रजातंत्र की हत्या की है। डूडी इस पूरे मामले में सीधे मुख्यमंत्री का नाम लेकर राजनीतिक हमला करने से बचे।

उन्होंने बार-बार राज्य सरकार का नाम लेकर परोक्ष रूप से मुख्यमंत्री को घेरने का प्रयास किया। हालांकि यह जरूर बोले कि जोशी ने वैभव गहलोत ( Vaibhav Gehlot ) को आगे लाकर अब मुख्यमंत्री पर भी प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं। खंजर सीने पर खा सकता हूं लेकिन मेरी पीठ में खंजर घौंपा गया है। इसका बदला अब किसान और गांव-ढाणी तक के लोग लेंगे।