1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा का आरोप, कांग्रेस की लापरवाही से किसानों को नहीं मिला सम्मान निधि योजना का लाभ

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
bjp

भाजपा का आरोप, कांग्रेस की लापरवाही से किसानों को नहीं मिला सम्मान निधि योजना का लाभ

अरविन्द शक्तावत /जयपुर। भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार की लापरवाही से प्रदेश के 50 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल सका है। अभी तक सरकार ने सिर्फ 1.27 लाख किसानों के आंकड़े ही केन्द्र को उपलब्ध कराए हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनिया ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के कर्ज माफी को लेकर भी झूठे वादे किए हैं। किसी किसान का पांच रुपए तो किसी को दस रुपए कर्जा माफ किया गया। किसान अस्सी दिन से कर्ज माफी का इंतजार कर रहे हैं। निजी बैंक के कर्ज का क्या होगा, राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्ज का क्या होगा, इसका कोई जवाब नहीं है। राज्य सरकार से तो कुछ हो ही नहीं रहा और केन्द्र सरकार जब किसानों को सीधे छह हजार रुपए दे रही है तो उसे देने नहीं दिया जा रहा है।

हमारी सरकार के अच्छे काम रोके

उन्होंने कहा कि सरकार ने आते ही पूर्ववर्ती सरकार के अच्छे कामों को बदलने का काम किया है। इस सरकार का अस्सी दिन का कार्यकर्ता बड़ा ही विचित्र किस्म का है। तबादले कर कर्मचारियों को प्रताडि़त किया जा रहा है। भामाशाह योजना के प्रति उदासीनता के कारण मरीजों की जान पर संकट है।