
निवाई. विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार के 4 वर्ष होने पर विधायक हीरालाल रैगर ने विकास यात्रा की पुस्तक का जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय डाक बंगले पर विमोचन किया है। विधायक हीरालाल रैगर ने कहा कि उन्होंने दलगत राजनीति से उठकर क्षेत्र के विकास में कोई कसर नही छोड़ी है। निवाई एवं पीपलू क्षेत्र में 4 वर्षों में 7 अरब 42 करोड 24 लाख रूपए के विकास कार्य करवाए है।
उन्होंने बताया कि अब उनके लिए पीपलू में राजकीय महाविद्यालय, पंचायत समिति, मुंसिफ कोर्ट एवं निवाई में ट्रोमा अस्पताल, सदर पुलिस थाना एवं अधिवक्ताओं की मांग पर एडीजे न्यायालय खुलवाना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि निवाई विधानसभा क्षेत्र में 50 वर्षो में इतने विकास कार्य नहीं हुए जितने 4 वर्षो में हुए है।
इस दौरान इस अवसर विधानसभा विस्तारक योगेन्द्रसिंह चौधरी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुशीला सालोदिया, भाजपा नेता गणेशसिंह राजावत, उप प्रधान शंकरलाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सूरजकरण तिवाड़ी, मण्डल के कार्यालय मंत्री रमेश कुमार शर्मा, रामलाल शर्मा, योगेन्द्रसिंह नाथावत, हेमराज स्वर्णकार, महामंत्री मनोज पाटनी, डॉ. तेजभंवरसिंह आदि थे।
भीमज्ञान प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह
टोंक. डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयन्ती समारोह समिति की ओर से बाबा साहेब की जयन्ती महोत्सव को लेकर रविवार को प्रेरणा पब्लिक माध्यमिक विद्यालय में भीमज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। समिति के संयोजक राजेश पारोचिया ने बताया कि प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों से आए 90 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतियोगियों को 14 अप्रेल को भीमराव जयन्ती समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। हरिराम बड़ीवाल ने बताया कि 13 अप्रेेल को बैरवा धर्मशाला में रक्तदान शिविर व 14 अप्रेल को भीमराव खेल स्टेडियम से वाहन रैली रवाना होगी। इसके बाद अम्बेडकर खेल स्टेडियम में सुबह 11 बजे अम्बेडकर विचार गोष्ठी का आयोजन होगा।
प्रबोधकों ने समस्याओं पर की चर्चा
टोंक. अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ टोंक ब्लॉक की बैठक रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठीनातमाम में हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जीशान हैदर ने की। इसमें उन्होंने एसीपी प्रकरणों के कार्य की जानकारी दी। महामंत्री अखिलेश विजयवर्गीय ने सातवें फिक्सैशन के बारे में बताया। बैठक में जिला परामर्शदाता समिति सदस्य राजूलाल जाट, जिला संयोजक जुनैद असलम, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह, नूर मोहम्मद, राजेश विजय, मुजाहिद हुसैन, मोहम्मद इरशाद आदि ने विचार व्यक्त किए।