आनंदपाल एनकाउंटर मामले को लेकर गंावों में आनंदपाल के समर्थन में रैलियां व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। सोमवार को वीर दूर्गादास राठौड़ कॉलोनी में राजपुत समाज के युवाओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रर्दशन किया। इस अवसर पर दूर्जानसिंह, विजयङ्क्षसह, हमीरसिंह,कृष्णबलदेवसिंह, दौलतसिंह पडियार, परमजीतसिंह, रामसिंह, महेन्द्रसिंहए नाथूसिंह सहित समाज के लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि आनंदपाल एनकाउंटर को लेकर राज्य भर में राजपुत समाज व करणी सेना द्वारा प्रदर्शन कर सीबीआई जांच सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन जारी है।