टोंक

video: लड़ते हुए जीर्ण-शीर्ण खुले कुएं में गिरे सांड, जेसीबी व के्रन की मदद से युवकों ने निकाला बाहर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Mar 11, 2019
video: लड़ते हुए जीर्ण-शीर्ण खुले कुएं में गिरे सांड, जेसीबी व के्रन की मदद से युवकों ने निकाला बाहर

आवां. कस्बे में रविवार शाम दो सांड लड़ते हुए इन्दिरा कॉलोनी स्थित खुले और जीर्ण-शीर्ण कुएं में गिर गए। लगभग 30 फिट ऊंचाई से चट्टान पर गिरने से एक चोटिल हो गया तो दूसरा सांड बाहर निकलने के प्रयास में बार-बार फिसल कर घायल हो गया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर दूनी थानाधिकारी नरेश कंवर ने मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी, के्रन, पट्टे, टोचन व रस्सियों सहित अन्य संसाधन उपलब्ध करवा कर दोनों सांडों को बाहर निकलवाया।

इस दौरान ग्राम के सद्दीक मंसूरी, रामप्रसाद बेनीवाल, दिनेश मीना, दिलीप सिंह, वीरू तेजस्वी, महेन्द्र पांचाल सहित एक दर्जन युवक इनको बचाने के लिए क्षतिग्रस्त कुएं में रस्सियों के सहारे उतर गए और कुएं में पहले से मरे ***** की बदबू के बावजूद रात साढ़े आठ बजे दोनों सांड को जीवित बाहर निकाला।

इस दौरान युवकों का जज्बा देखने काबिल था। दूनी थाने के सहायक उपनिरीक्षक बालकिशन शर्मा और आवां चौकी प्रभारी रामनिवास ने बताया कि कुएं का ऊपरी हिस्से और रखी पटिट्यों के गिरने की सम्भावना होने भीड़ को हटाया।

रामनिवास ने बताया इनमें से एक निकलते ही दौड़ पड़ा तो दूसरे सांड के पिछले हिस्से में अन्दरूनी चोट आने से वो उठते ही जमीन पर पसर गया। इस घायल सांड क ो गो रक्षक टीम दूनी की ओर से इसे पशु चल वाहन में डालकर उपचार के लिए ले जाया गया।

कंटीली झाडिय़ां और मिट्टी डालकर देर रात तक कुएं को लगभग आधा भर दिया गया। इधर राजाराम मीना, ओमप्रकाश मीना, गजानन्द पांचाल, आरिफ, किशन साहु सहित कई ग्रामीणो ने पंचायत प्रशासन सहित सरकार से इस प्रकार के खुले और क्षतिग्रस्त कुओं को भरने, ढकने या सुरक्षा के अन्य बन्दोबस्त करने की मांग की है।

Published on:
11 Mar 2019 08:53 pm
Also Read
View All