टोंक

शिविर से बालिकाओं में आत्मविश्वास व मन में जागृति होगी पैदा

आवासीय प्रशिक्षण शिविर लगाना अग्रवाल समाज चौरासी विकास समिति का एक सराहनीय प्रयास है  
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 3:20 PM IST
training camp
मालपुरा अग्रवाल सेवा सदन डिग्गी में दीक्षार्थी चेलना दीदी की छोल भराई की रस्म अदा करती बालिकाएं

मालपुरा .अग्रवाल समाज चौरासी, महिला प्रकोष्ठ, युवा परिषद् एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल समाज चौरासी सेवा सदन डिग्गी में चल रहे शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत्त महिलाओं व बालिकाओं के आठ दिवसीय सीखो, सिखाओ, रोजगार पाओ प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को बालिकाओं ने आचार्य संभवसागर महाराज के सान्निध्य में तीर्थराज सम्मेदशिखरजी में 18 जुलाई को दीक्षा लेने वाली दीक्षार्थी चेलना दीदी की आर्यिका यशस्वनी के सान्निध्य में छोल भराई की रस्म अदा की ।

वही बालिकाओं ने प्रशिक्षण शिविर में कत्थक नृत्य, संगीत विधाओं, आत्मरक्षा सहित कई बिन्दुओं के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का समापन रविवार को होगा। शिविर में उपस्थित बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए आर्यिका यशस्वनी ने कहा कि आवासीय प्रशिक्षण शिविर लगाना अग्रवाल समाज चौरासी विकास समिति का एक सराहनीय प्रयास है।

शिविर से बालिकाओं में आत्मविश्वास व मन में जागृति पैदा होगी तथा उनको अपने जीवन में आगे बढने के लिए एक राह मिलेगी। वर्तमान समय में सूचना प्रोद्योगिकी के क्षेत्र ने अपना एक अहम् स्थान बना लिया है जिसके सभी गुलाम हो रहे है।

इंटरनेट के प्रयोग ने हमारे जीवन को इस तरह से कैद कर लिया है कि हम दुनिया से अनजान बनकर अलग ही दुनिया में अपना जीवन जीने लगे है जिससे मानसिक तनाव व अवसाद के शिकार हो रहे है। हमें समझदारी रखते हुए टेक्नोलोजी से ऊपर उठकर जो गलत है उसका विरोध करते हुए जो सही है उसे जीवन में उतारने की आवश्यकता है।

शिविर संयोजक रामगोपाल जैन, प्रकाश चन्द जैन, मालपुरा ब्लॉक अध्यक्ष शांतिलाल जैन, रामपाल जैन, गोविन्द नारायण जैन सहित बालिकाओं द्वारा दीक्षार्थी चेलना दीदी की छोल भरी गई। शिविर संयोजक रामगोपाल जैन ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को दोपहर सवा 12 बजे होगा।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज चौरासी प्रवासी ट्रस्ट जयपुर के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, अध्यक्षता अग्रवाल समाज चौरासी अध्यक्ष हुकमचन्द जैन निवाई, विशिष्ठ अतिथि टोंक सभापति लक्ष्मीदेवी जैन, देवली पालिकाध्यक्ष रेखा जैन, मालपुरा पालिकाध्यक्ष सपना जैन होगें।

Published on: