1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं, अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिले लाभ-जौनापुरिया

जितने विकास कार्य चार वर्षो में हुए है वो पहले नहीं हुए। भारतीय जनता पार्टी का मुख्य ध्येय हैं विकास।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 17 Jun 2018, 2:56 PM IST

Discussion on development works

टोंक में बूथ व संगठन पदाधिकारियों से चर्चा करते सांसद।

टोंक. सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया ने कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। लोगों को प्रधानमंत्री आवास, पीने के लिए मीठा पानी, शिक्षा, चिकित्सा आदि का पूरा लाभ दिया जा रहा है।

जौनापुरिया ने यह बात शनिवार को सांसद कार्यालय में आयोजित बूथ अध्यक्षों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा के दौरान कही। उन्होंने जिन ग्राम पंचायतों में सांसद मद से विकास नहीं हुए ऐसे बूथ अध्यक्षों से प्रस्ताव व सुझाव मांगे।

सांसद ने कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है जितने विकास कार्य चार वर्षो में हुए है वो पहले नहीं हुए। भारतीय जनता पार्टी का मुख्य ध्येय हैं विकास।

आज गांव के अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति को नि:शुल्क गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के द्वारा बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन और एपीएल परिवारों को 500 रूपये मेें कनेक्शन , शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, पीने के लिए मीठा पानी, शिक्षा, चिकित्सा का लाभ दिया जा रहा है।

सांसद जौनापुरिया ने कहा कि जनप्रतिधि होने के नाते किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करके टोंक जिले की समस्त ग्राम पचायतों में सांसद निधि का वितरण किया जा रहा हैं सभी संरपचगण ग्राम पंचायत क्षेत्र की विकास योजनाओं को गति दे।

केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में धन की कमी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी गरीब को गणेश मानकर अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले इसके लिए संकल्पित है।

इसी लक्ष्य को लेकर संसदीय क्षेत्र में सडक़, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल में विशेष कार्य किए है जो आजादी के बाद पहली बार हुए है।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, नगर परिषद टोंक सभापति लक्ष्मी जैन, महामंत्री नरेश बंसल, दीपक संगत, जिला उपाध्यक्ष बेणी प्रसाद जैन,जिला मंत्री रमेश गढ़वाल, पशुपालन प्रकोष्ट के जिला संयोजक रामस्वरूप सैनी, जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता, जिला चिकित्सा प्रकोष्ट के संयोजक दुर्गश गुप्ता, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष तरूण सहित संरपचगण थें।


दस्तावेज 20 तक जमा कराएं
बनेठा. ईसरदा मुख्य बांध निर्माण परियोजना के तहत डूब क्षेत्र में आने वाले लोगों की बैठक अतिरिक्त कलक्टर पुनर्वास एवं भूमि अवाप्ति अधिकारी बीसलपुर परियोजना भावना शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

भावना शर्मा ने बनेठा क्षेत्र से डूब क्षेत्र में आने वाले विस्थापितों की सूची तैयार करने के लिए 20 जून तक परिवार के वयस्क लोगों के राशन कार्ड, आधार, वोटर कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज कार्यालय में जमा कराने को कहा।

वहीं उपस्थित क्षेत्र के विस्थापित डूब क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों ने डूब क्षेत्र में आ रही भूमि का उचित मुआवजा व आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने की आपत्तियां दर्ज करवाई।

शर्मा ने उनकी समस्याएं सरकार तक भिजवाए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान परियोजना के अधिशासी अभियंता बीएल चौधरी सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।