अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ। कुल 83 में से 79 अभिभाषकों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
देवली. अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव मंगलवार को न्यायालय परिसर में हुए। इसमें छीतर सिंह नाथावत को संघ का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी राधेगोपाल शर्मा ने बताया कि सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ।
इनमें छीतर सिंह को सर्वाधिक 34 मत मिले। जबकि बाबूलाल मीणा को 19, राजेन्द्र शर्मा को 15 व धर्मराज को 11 मत मिले। इसी प्रकार सचिव के लिए शिवजीराम 49 मत प्राप्त कर विजय रहे।
प्रतिद्वंदी रामदेव वर्मा को 28 मत मिले। कुल 83 में से 79 अभिभाषकों ने मताधिकार का प्रयोग किया।सहचुनाव अधिकारी दुर्गालाल मीणा ने बताया कि एडीजे रमाकांत शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
इस दौरान न्यायिक मजिस्टे्रट मनोज कुमार निमौरिया, अपर मुंसिफ मजिस्टे्रट हरीश मैनारिया, ग्राम न्यायाधिकारी मनीष जोशी, अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष अजीत सिंह, सत्यनारायण धाकड़, राजेश जैन, महावीर सिंह राठौड़, बंशीलाल कलवार आदि उपस्थित थे। इधर, निर्वाचन की घोषणा के बाद अभिभाषकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नाथावत का स्वागत किया।
मतदान 21 को
मालपुरा. अभिभाषक संघ के अध्यक्ष को छोडकऱ चार पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया। अध्यक्ष पद के लिए 21 दिसम्बर को मतदान होगा। निर्वाचन अधिकारी नितिन भाटड़ ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर गोवर्धन सिंह, सचिव राकेश कुमार वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष बद्रीलाल जाट व कोषाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र मोहन शर्मा निर्विरोध चुने गए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रेमप्रकाश सैनी, गणेश नारायण एवं रामअवतार खेड़ा मैदान में है।
राहुल दूसरे स्थान पर
देवली. गत दिनों हुई राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग फिटनेस प्रतियोगिता में विवेकानंद कॉलोनी के राहुल मीणा द्वितीय रहे गौरतलब है कि प्रतियोगिता गत १७ दिसम्बर को लुधियाना में हुई। इससे पहले भी राहुल मिस्टर शेखावटी, मिस्टर अजमेर व मिस्टर राजस्थान रह चुके हैं। हाल ही डब्ल्यूएफएफ राजस्थान (वल्र्ड फिटनेस फेडरेशन) में वे प्रथम रहे थे।
कार्यकारिणी का गठन
मालपुरा. ग्राम पंचायत सहायक संघ की बैठक कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें समस्याओं पर चर्चा के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष प्रियंका शर्मा, संगठन मंत्री संजय सिंह राठौड़, सचिव रामकुंवार स्वामी, कोषाध्यक्ष अवधेश बिहारी गौतम, मीडिया प्रभारी रामजीलाल कुम्हार, महिला प्रतिनिधि अनिता जैन, प्रभारी नेमीचन्द तलवण्डी को मनोनीत किया गया।