10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा
कोर्ट परिसर में दो पक्षों में जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो
Play video

कोर्ट परिसर में दो पक्षों में जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो

पति-पत्नी तलाक की डेट के लिए कोर्ट आए हुए थे, इसी दौरान दोनों पक्ष भिड़ गए औऱ जमकर लात घूंसे चले।

Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Dec 20, 2017

मथुरा। तलाक के मामले में मंगलवार को कोर्ट आए पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि जमकर लात घूंसे चले। देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिजन भी आ गए और भिड़ गए। मामला बढ़ता देख अधिवक्ताओं ने दोनों पक्षों को शांत कराया जिसके बाद पीड़ित महिला अपने परिजनों के साथ शिकायत लेकर सिविल लाइंस चौकी पहुंची और पति और जेठ के साथ ही उनके अन्य साथियों पर संगीन आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


ये है मामला

जानकारी के मुताबिक थाना शेरगढ़ निवासी गजराज की बेटी कमलेश की शादी थाना बरसाना क्षेत्र के गांव जानू निवासी प्रेमपाल से हुई थी। किसी बात को लेकर अनबन होने के बाद पति ने तीन महीने पहले कोर्ट में तलाक के लिए केस डाल दिया। मंगलवार को तलाक के मामले में बयान होने थे तो दोनों पक्षों के लोग कोर्ट पहुंचे थे। कमलेश का आरोप है कि उसका पति प्रेमपाल उसे डराने-धमकाने के साथ गाली गलौज कर रहा था वहीं जेठ सत्तो ने कमलेश के गले में पड़े उसके दुपट्टे से उसका गला दबाने की कोशिश की। यह देख कमलेश के पिता और अन्य लोग बचाने को आए तो दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे। आरोप है कि पति प्रेमपाल ने अपने भाई सत्तो और पांच साथियों के साथ उनपर हमला किया। कचहरी परिसर में हुए इस झगड़े को बढ़ता देख वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने दोनों पक्षों के लोगों को अलग कराया जिसके बाद महिला कमलेश अपने परिजनों के साथ शिकायत लेकर सिविल लाइंस पुलिस चौकी पहुंची। पति, जेठ और उनके पांच साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।