टोंक

वसुन्धरा सखियों ने घर-घर जाकर कमल का फूल दे राजे की गौरव यात्रा में शामिल होने का दिया आमंत्रण

टोंक में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा को लेकर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए शहर के 45 वार्डों की सखियों के निवास पर जा कर घर-घर जाकर महिलाओं को निमंत्रण दिया।  
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2018, 9:30 AM IST
cm-vasundhara-s-rajasthan-gaurav-yatra-in-tonk
टोंक. नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन ने टोंक में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा को लेकर घर-घर जाकर महिलाओं को निमंत्रण दिया।

टोंक. नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन ने टोंक में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा को लेकर घर-घर जाकर महिलाओं को निमंत्रण दिया। सभापति ने बताया कि मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा शुक्रवार को टोंक आ रही है।

इसमें अधिक से अधिक संख्या में वसुन्धरा सखियां व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए शहर के 45 वार्डों की सखियों के निवास पर जा कर कमल का फूल व आमंत्रण देकर न्योता दिया गया। इस दौरान अंजना, भंवरी देवी, सोहनी, सुनीता, इन्द्रा, मीरा, कान्ता, प्रेम देवी, विमला आदि मौजूद थी।

सभा में दिखाएंगे भीड़
मुख्यमंत्री के टोंक में पुलिस लाइन से लेकर खेल स्टेडियम तक के रूट पर आधा दर्जन जगह भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग गु्रपों में स्वागत करेंगे। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी अलग-अलग खेमों में बंटकर स्वागत करेंगे। इसमें भाजपा समेत मोर्चा व प्रकोष्ठ शामिल है।

इसके साथ ही सभी पदाधिकारी अपने-अपने कार्यकर्ता को निर्देश दे रहे हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता साथ लाएं। ताकि सभा स्थल पर भीड़ दिख सके।


सीएम की टोडारायसिंह प्रस्तावित गौरव यात्रा को लेकर कस्बे के सौंदर्यकरण को लेकर देर रात तक कार्य जारी रहा। इधर, विधायक कन्हैयालाल चौधरी, सरदारशहर विधायक अशोक जैन, यात्रा जिला प्रभारी अतरसिंह भडाना, पालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन व सरदारशहर प्रधान सत्यनारायण सारण समेत अन्य भाजपा नेताओं ने हेलिपेड व सीएम सभा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री के बहाने शहरवासियों को सुविधा

देवली. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अगवानी के लिए भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासन की तैयारी व मेहनत का सीधा-सीधा लाभ शहरवासियों को मिलेगा। स्वागत के लिए की जा रही तैयारी से आमजन की काफी समस्या हल हो गई।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गौरव यात्रा के तहत देवली आ रही है। यात्रा के बाद शाम साढ़े 5 बजे मुख्यमंत्री राजे पटेल नगर स्थित काले हत्थे में आमसभा को सम्बोधित करेगी। उधर, नगर पालिका व प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर चुस्त-दुरस्त दिखाई दे रहा है।

Updated on:
28 Sep 2018, 9:30 AM IST
Published on: