25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
video: 8 दिन में दूसरी बार पालना गृह में गूंजी किलकारी, बाल कल्याण समिति करेगी देखरेख
Play video
Hindi News / Rajasthan / Tonk / Videos / video: 8 दिन में दूसरी बार पालना गृह में गूंजी किलकारी, बाल कल्याण समिति करेगी देखरेख

video: 8 दिन में दूसरी बार पालना गृह में गूंजी किलकारी, बाल कल्याण समिति करेगी देखरेख

मातृ शिशु एवं जनाना चिकित्सालय के पालना गृह में बुधवार रात 12 बजे कोई तीन दिन की नवजात को छोडकऱ चला गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 28 Sep 2018, 8:23 AM IST

टोंक. मातृ शिशु एवं जनाना चिकित्सालय के पालना गृह में बुधवार रात 12 बजे कोई तीन दिन की नवजात को छोडकऱ चला गया। उसे चिकित्सकों ने पालना गृह में रखा है। तीन दिन की नवजात का तत्काल उपचार किया गया तथा देखरेख शुरू की गई।

 

जबकि आठ दिन पहले भी इसी तरह देर रात को कोई बालक एक 8 दिन के नवजात को छोड़ गए था। अब चिकित्साकर्मी दोनों नवजात की देखरेख में जुटे हैं। गुरुवार सुबह चिकित्सकों ने बाल कल्याण समिति को सूचना दी।

 

इसके बाद समिति पदाधिकारियों ने इस मासूम की देखरेख की भी जिम्मेदारी ली है। चिकित्सक विनोद परवेरिया ने बताया कि नवजात स्वस्थ्य है। उसकी देखरेख के लिए चिकित्साकर्मियों को पाबंद किया गया है।

 

तय समय पर देखरेख की जा रही है। इधर, बाल कल्याण समिति सदस्य एडवोकेट अजय जोशी ने बताया कि इस मासूम की भी बाल कल्याण समिति देखरेख करेगी। इसके लिए समिति पदाधिकारी गुरुवार को अस्पताल गए थे।