टोंक

खेत पर कार्य करते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर गडढे में गिरा, दबने से चालक की हुई मौत

खेत पर कार्य करते समय अनियंत्रित होकर टै्रक्टर गडढे गिरकर पलट गया।  
2 min read
• •
Updated: 22 May 2018, 7:20 AM IST
Uncontrolled tractor reflex
आंटोली (लाम्बाहरिसिंह). क्षेत्र के आंटोली गांव में सोमवार सुबह खेत पर कार्य करते समय अनियंत्रित होकर टै्रक्टर गडढे गिरकर पलट गया।

आंटोली (लाम्बाहरिसिंह). क्षेत्र के आंटोली गांव में सोमवार सुबह खेत पर कार्य करते समय अनियंत्रित होकर टै्रक्टर गडढे गिरकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। थाना प्रभारी रतन लाल खटीक ने बताया कि मृतक चालक डेढाणी निवासी हंसराज जाट (30) पुत्र बालू है,

जो खेत में पड़े खाद को ट्रैक्टर से मिला रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर टै्रक्टर गड्ढे गिर गया। इससे चालक की दबने से मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी की सहायता से ट्रैक्टर को सीधा कराया तथा मृतक का लाम्बाहरिसिंह पीएचसी पर चिकित्सक कमलेश सैनी ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों का सौंपा। मृतक के पिता ने मर्ग दर्ज कराया है।

कार ने मारी टक्कर
बंथली. भरना पुलिया के पास सांड से टकराने के बाद सडक़ पर गिरे तीन बाइक सवार को कार ने कुचल दिया। इसमें एक की मौत हो गई व दो जने घायल हो गए। घायलों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक को जयपुर रैफर कर दिया गया।

सरोली पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्रप्रसाद ने बताया कि मृतक वजीरपुराकलां निवासी शैतान सिंह (19) पुत्र कजोड़मल मीणा है। घायलों में शैतान मीणा व महेन्द्र मीणा है। इसमें से शैतान को जयपुर रैफर कर दिया गया। तीनों युवक बाइक से मुण्डन संस्कार समारोह में देवली में जा रहे थे। देर रात भरना पुलिया के पास सडक़ पर अचानक सांड से बाइक टकरा गई। इससे वे गिर गए। इस दौरान पीछे आ रही कार ने उनको कुचल दिया।

दो विवाहिता दस्तयाब
मालपुरा. थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो विवाहिताओं को दस्तयाब किया। थाना प्रभारी धर्मेश दायमा ने बताया कि दूदू रोड सूर्यनगर निवासी एक जने ने अपनी पुत्री के लापता होने का मामला दर्ज कराया था, जिस पर सोमवार को मुखबीर की सूचना पर विवाहिता को बस स्टैण्ड क्षेत्र से दस्तयाब किया,

वहीं उपखण्ड के देशमा गांव निवासी एक जने की ओर से अपनी पुत्री की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था, उसे भी बस स्टैण्ड क्षेत्र से दस्तयाब कर सब डिविजनल मजिस्ट्रेट शंकरलाल सैनी की अदालत में पेश किया। जहां से बयान के आधार पर उन्हेें इच्छित स्थान पर भेजा गया।


अंगुलियां कटी
पचेवर. कस्बे में गन्ने की मशीन से जूस निकालते समय एक जने की अंगुलियां कट गई। पारली निवासी प्यारे लाल साहू पारली बस स्टैण्ड पर गन्ने की मशीन चला रहा था। जहां अचानक मशीन में हाथ आ गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने मशीन को बंद कर प्यारे लाल को दूदू अस्पताल ले गए।

Published on: