
टोंक. लोकपरिवहन सेवा संचालकों की मनमानी के विरोध में रोडवेजकर्मियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलक्टर समेत पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि लोकपरिवहन सेवा चालक-परिचालक बसों को रोडवेज बस स्टैण्ड के बाहर तक ला रहे हैं। इसके चलते आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।
जबकि रोडवेजकर्मियों व संचालकों के बीच समझौते के बाद स्थान निर्धारित किया हुआ है। निर्धारित स्थानों से बसों का संचालन नहीं किए जाने से रोडवेजकर्मियों में नाराजगी है। कई लोकपरिवहन कर्मी बिना परमिट के दौड़ा रहे हैं। इसमें कोटा के स्थान पर कभी टोंक तो कभी देवली में ही रात्रि विश्राम कर लिया जाता है।
जबकि निर्धारित स्थान पर बसों का संचालन किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में पालना के तहत निर्धारित स्थानों तक व सारिणी के अनुसार वाहनों का संचालन कराए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों मेंरघुवीरसिंह, लादूलाल चौधरी, अशफाक, राजेन्द्र शर्मा, लालचंद, पुष्पेन्द्र शर्मा, उमर खान, अरशद अली, हसन भाई, रशीद खान, बाबूलाल, रेखा मीणा व खिलाड़ी कुमावत शामिल थे।
शूकर पकड़वाने की मांग
टोंक. गांवों में खड़ी फसल को शूकर नष्ट कर रहे हैं। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। ऐसे में किसानों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर शूकरों को पकड़वाने की मांग की है। ज्ञापन में बबलू प्रजापत, लक्ष्मीनारायण, केदार प्रजापत, राकेश गोस्वामी, मुकेश, हरिराम, अल्ताफ हुसैन आदि ने बताया कि सिरस गांव में सैकड़ों की तादाद में सूकर घूम रहे हैं, जो फसलों को नष्ट कर रहे हैं। ऐसे में किसानों को नुकसान हो रहा है।
ज्ञापन सौंपा
सिरस .पंचायत क्षेत्र में सूअरों ने फसलों को रोंद कर बरबाद कर दिया।इससे किसान परेशान हैं। किसान राजाराम चौधरी व राजेश कुमार जाट ने बताया कि सिरस में किसानों के खेतों में गेहंू, जौ, सरसों, जीरा, रंजका सहित अन्य फसलों में घुस जाते है। जहां फसलों की फलियों को खाने के साथ ही दूर-दूर तक जमीन खोद कर फसल को तहस-नहस कर रहे है।
किसानों ने बताया कि तारों की जालियां व कांटों की बाड़ लगाने के बाद भी नीचे से घुस कर रोजाना फसलों को बर्बाद कर रहे हंै। इस मामले में तीन दर्जन किसानों ने मंगलवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौपकर सूअरों को पकड़वाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में टाइगर सेवा समिति के अध्यक्ष शाहिद, रामकिशन, राजाराम, दिनेश आदि शामिल थे।