
टोंक. स्वराज अभियान के तहत जिले के कई कस्बों व शहरों में एलपीजी पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें एससी, एसटी के बीपीएल, अन्त्योदय, प्रधानमंत्री आवास योजना, अति पिछड़ा वर्ग के पात्र के परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। टोंक में राबाउमावि गुलजार बाग में 101 चयनित परिवारों की महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए। मुख्य अतिथि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया थे।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी ने महिलाओं के दु:ख दर्द की चिंता की है। उन्होंने कहा कि शौचालय बनने से एवं उपयोग होने से महिलाओं का मान सम्मान बढ़ा है। अध्यक्षता कर रहे जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन, प्रधान जगदीश गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने विचार व्यक्त किए।
भाजपा महिला जिलाध्यक्ष बीना जैन छामुनिया, रमेश गढ़वाल, जिला रसद अधिकारी एल. आर. मीना आदि मौजूद थे। इधर, लहन गांव में एलपीजी उज्वला योजना दिवस मनाया गया। अतिथि राजू माहेश्वरी, रतनलाल शर्मा, राजेन्द्र विजय, आरडी शर्मा समेत अन्य अतिथियों ने विचार व्यक्त किए। टोंक गैस वितरक प्यारेलाल ने योजना का लाभ उठाने को कहा।
निवाई. राउमावि चैनपुरा में समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, अध्यक्षता कर रहे जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, कम्पनी के निदेशक सीताराम मीणा एवं प्रबन्धक सुशीला सालोदिया द्वारा दीप जलाकर किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, सीताराम मीणा, डीएसओ लल्लुराम मीणा, विमल शर्मा, विकास अधिकारी हनुमान मीणा, अशोक मीणा, बैंक प्रबन्धक शिल्पा पाठक आदि थे। इसी प्रकार गुन्सी में समीर एचपी गैस एजेंसी की ओर से उज्जवला दिवस का आयोजन हुआ। एजेन्सी प्रबन्धक बिरबल यादव ने बताया कि मुख्य अतिथि हीरालाल रैगर एवं अध्यक्षता कर रही पंचायत समिति प्रधान चंद्रकला गुर्जर ने नि: शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। समारोह में चनानी सरपंच रमेश यादव, गुन्सी सरपंच छगनलाल मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
गैस कनेक्शन वितरित किए
टोडारायसिंह. हमीरपुर व थड़ोली में शुक्रवार को एससी एसटी परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। हमीरपुर में भारत गैस एजेन्सी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि डीआर अजयसिंह व उपखण्ड अधिकारी साधूराम जाट ने 101 परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए।
गैस एजेन्सी प्रबन्धक राजेश दायमा ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर महावीर गुर्जर बरवास, सरपंच कैलाश चौपड़ा, उपसरपंच संतोष देवी, किशनलाल दायमा, यज्ञनारायण योगी, ओमप्रकाश शर्मा, किशोर बलाई, बेनी प्रसाद, मानमल आदि मौजूद थे।
इसी प्रकार टोडारायसिंह इण्डेन गैस एजेन्सी की ओर से थडा़ेली में उज्वल दिवस व सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। गैस एजेन्सी निदेशक ज्योति मीणा व प्रबन्धक रतन लाल चौधरी ने महिलाओं को गैस सिलेण्डर व चुल्हे के उपयोग दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा सबंधी जानकारी दी।
गैस कनेक्शन मिलते ही खिल उठे चेहरे
मालपुरा. उपखण्ड के ग्राम पंचायत चबराना, देशमी, व डिग्गी में नि:शुल्क एलपीजी गैस कनेक्शनों का वितरण किया गया। आदिनाथ इण्डेन ग्रामीण वितरक एजेन्सी लावा की ओर से चबराना में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह रही। अध्यक्षता रघुवीर सिंह ने की। इस दौरानआईओसी के डीजीएम आर. एस. तुलसी , ग्राम पंचायत चबराना सरपंच आनन्द कंवर, आईओसी के धमेद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
एजेन्सी के कमल जैन ने बताया योजना के तहत अब तक पाच हजार परिवार लाभान्वित हो चुके है। देशमा गांव में बापू गैस की ओर से आयोजित समारोह में ससंदीय सचिव शत्रुध्न गोतम, क्षेत्रीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी, प्रधान सरोज चोधरी, थाना प्रभारी हरिराम कुमावत ने एलपीजी गैस कनेक्शनों का वितरण किया गया। डिग्गी में नायब तहसीलदार बृजलाल मीणा, थाना प्रभारी नियाज मोहम्मद, पूर्व संरपच रेणु सैनी, प्रधानाचार्य सीमा सिंह ने गैस कनेक्शनों का वितरण किया ।
अलीगढ़ . पंचायत समिति सभागार अलीगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा देहात मण्डल अलीगढ़ की ओर से उज्ज्वला दिवस मनाया गया। समारोह में विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने शिरकत की। प्रधान ममता जाट, डीआर ताराचंद सोयल, जिलाध्यक्ष बीना छामुनिया व भाजपा महिला मोर्चा देहात मण्डल अलीगढ़ अध्यक्ष बीना चतुर्वेदी आदि ने विचार व्यक्त किए। रामकिशोर चतुर्वेदी, विकास अधिकारी डॉ. शिवसिंह पोसवाल, राकेश सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अलीगढ़ चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनीष लोदी, अलीगढ़ थानाप्रभारी मुकेश कुमार व ग्रामीण मौजूद रहे। इधर, सोप ग्रामीण इण्डेन गैस एजेंसी की ओर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला प्रवक्ता नवल शर्मा ने 46 लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन सिलेंडर वितरित किए। एएसआई जाहिद खान, राजेन्द्र गौत्तम रहे। अध्यक्षता कांग्रेस युवा नेता चंद्रमोहन शर्मा ने की।
नगरफोर्ट. बंसल भारत गैस एजेंसी पर उज्ज्वला दिवस मनाया गया। विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने 100 से अधिक महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए। अध्यक्षता देवली प्रधान शकुंतला वर्मा ने की। भाजपा जिला महामंत्री नरेश बंसल, मनीष तोषनीवाल देवप्रकाश तिवाड़ी, देवकरण धाबाई आदि थे।
मिलेगी सुविधा
देवली. प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शहर की मोहन गैस एजेंसी पर उज्जवला दिवस आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि विधायक राजेन्द्र गुर्जर, पालिकाध्यक्ष रेखा जैन व मण्डल अध्यक्ष आर. पी. धाकड़ ने बीपीएल श्रेणी की महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए।
गैस एजेंसी संचालक पंकज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में एससी, एसटी व अंत्योदय श्रेणी के 100 आवेदकों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन, चूल्हा, रेगुलेटर वितरित किए। इस दौरान गैस एजेंसी के नीरज शर्मा, प्रधान शकुंतला वर्मा, तहसीलदार मानसिंह आमेरा, प्रधानाचार्य सुशीला मीणा, रामेश्वरी शर्मा, बद्रीलाल चौधरी आदि उपस्थित थे।
अब रसोई में नहीं होगी परेशानी
बंथली. मुगलाना गांव व घाड़ कस्बे में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ग्यारह दर्जन से अधिक लाभान्वितों को गैस कनेक्शन वितरित किए। मुगलाना में गैरोली सरपंच प्रियदर्शिनी सोलंकी ने कहा कि अब रसोई में परेशानी नहीं होगी, मांगीदेवी नाथ ?, बनवारी जाट ने 28 , घाड़ में सरपंच उर्मिला देवी व पंचायत समिति सदस्य चंदा देवी पहाडिय़ा ने 106 गैस कनेक्शन वितरित किए। इस मौके पर इंडेन ग्रामीण वितरक दूनी के योगेंद्र कटारिया, जय माता गैस एजेंसी के राजेश पहाडिय़ा सहित रामअवतार साहू, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।