10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भागवत कथा सुनने वाले होते हैं भाग्यशाली – महन्त हेमंतदास

गोपालजी के मंदिर पर आयोजित भागवत कथा के आयोजन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 22 Apr 2018, 3:10 PM IST

कथावाचक महन्त हेमंतदास

कथावाचक महन्त हेमंतदास

निवाई. झिलाय गांव में सरपंच की ढाणी में गोपालजी के मंदिर पर आयोजित भागवत कथा के आयोजन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भागवत कथा में कथावाचक महन्त हेमंतदास ने कहा कि भागवत कथा में आने वाले श्रद्धालु भाग्यशाली होते हैं। कथा सुनने का अवसर नसीब वालों को ही प्राप्त होता है। मनुष्य जीवन में अधिक लोभ नहीं करें, अधिक लोभ से लाभ नहीं नुकसान की सम्भावना ज्यादा होती है।

ईश्वर को याद रख कर किया जाने वाला कार्य सफल होता है। इस दौरान सरपंच भंवरलाल यादव, बार के पूर्व अध्यक्ष गोपाल चौधरी, उपाध्यक्ष मोतीलाल शर्मा, हीरालाल कसाणा, बनवारीलाल यादव, संत हरिदास, पप्पू मस्ताना, रवि शर्मा, वार्ड पंच ममता विजय, महेश मिश्रा, बनवारीलाल मिश्रा, मांगीलाल धाबाई, चतुर्भुज यादव, जगदीश शर्मा, रामलाल सहणा, हीरालाल कसाना, रामकल्याण खटाणा, कजोड़ मिश्रा एवं सुरेश विजय आदि मौजूद थे।

श्रद्धालुओं ने चढ़ाया निर्वाण लड्डू
निवाई. सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से आचार्य इन्द्रनन्दी एवं आर्यिका श्रुतमति व सुबोधमति के सान्निध्य में श्रीशांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर एवं जैन नसिया मंदिर में जैन धर्म के चौथे तीर्थंकर भगवान अभिनन्दननाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया।


जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संघी ने बताया कि भगवान अभिनन्दन के मोक्ष कल्याणक दिवस पर श्रीजी के अभिषेक कर शांतिधारा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नित्य नियम पूजा, देव शास्त्र गुरु पूजा के साथ भगवान अभिनन्द? नाथ ?? की विशेष पूजा-अर्चना कर जयघोष के साथ निर्वाण लड्डू चढ़ाया।

सुनील भाणजा ने बताया कि अग्रवाल जैन मंदिर में आचार्य इन्द्रनन्दी एवं निपूर्णनन्दी व क्षमानन्दी के सान्निध्य में मूलनायक शंातिनाथ भगवान की शंातिधारा कर पूजा-अर्चना की एवं भगवान अभिनन्दननाथ के श्रद्धालुओं ने भक्ति पूर्वक निर्वाण लड्डू चढ़ाया। इसी प्रकार शहर के सभी जिनालयों में भगवान अभिनन्दननाथ की पूजा-अर्चना कर निर्वाण लड्डू चढ़ाया।

विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर
अलीगढ़ . कस्बे में सैन समाज का 15वां सैन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन 28 अप्रेल को बिलोता रोड स्थित आशीर्वाद मैरिज गार्डन में होगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हंै।

सम्मेलन महासमिति के अध्यक्ष रामलाल सैन ने बताया कि विवाह सम्मेलन को लेकर अधिक से अधिक जोड़ों का पंजीयन कराने को लेकर समाजबंधुओं से अपील की गई। विवाह सम्मेलन को लेकर टैंट, लाइट, डेकोरेशन आदि व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दिया गया। साथ ही समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सम्मेलन के आयोजन को लेकर अलग-अलग प्रकार से जिम्मेदारी सौंपी गई।