टोंक

video: अब नही भटकना पड़ेगा को शौचालय के लिए इधर-उधर, पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटा सुलभ शौचालय निर्माण की शुरु की कार्रवाई

पालिकाकर्मियों ने शौचालय के बाहर लगी थडिय़ा व अवरोधक को हटा दिया।  
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2018, 2:40 PM IST
अतिक्रमण हटाया
देवली. नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को रोडवेज बस स्टैण्ड स्थित सुलभ शौचालय के बाहर से अतिक्रमण हटाया है।

देवली. नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को रोडवेज बस स्टैण्ड स्थित सुलभ शौचालय के बाहर से अतिक्रमण हटाया है। इस दौरान पालिकाकर्मियों ने शौचालय के बाहर लगी थडिय़ा व अवरोधक को हटा दिया। पालिकाकर्मियों ने बताया कि रोडवेज बस स्टैण्ड के सुलभ शौचालय को शुरू कराने को लेकर पालिका प्रशासन तैयारी कर रहा है।

इसके तहत शौचालय में शेष रहे टोंटी, सीवरेज नालियां, टॉयलेट सीट सहित विभिन्न काम चल रहे है। जबकि शौचालय के मुख्य द्वार के बाहर थडिय़ा व टीनशेड के नीचे स्थित फर्श की खुदाई की गई है। उन्होंने बताया कि थडिय़ा लगने व टीनशेड के चलते शौचालय का मुख्य द्वार दबा हुआ था।

इससे सम्बन्धित ठेकेदार को काम करने में परेशानी भी हो रही थी। इसे लेकर पालिकाकर्मियों ने थडिय़ों को एक ओर किया। वहीं फर्श की खुदाई की है। पालिका प्रशासन की यहां से अवरोध हटाकर व टीनशेड हटाने की योजना भी है। जहां शौचालय के बाहर बड़े आकार का यात्री प्रतीक्षालय बनाया जाएगा।

वहीं हटाई गई थडिय़ा व ठेला संचालकों को शौचालय के पीछे शिफ्ट किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उक्त लाखों रुपए की लागत से बने सुलभ शौचालय व उसके ऊपर बने रैन-बसेरे का परिसर कई सालों से अनुपयोगी है, जिसे पालिका प्रशासन शुरू करने की तैयारी कर रही है।

टोंक. उपखण्ड अधिकारी प्रभातीलाल जाट ने मंगलवार को ग्राम पंचायत देवली के भांची गांव में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। साथ ही गांव के मुख्य स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया।

उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर श्मशान घाट के लिए जमीन आवंटन की। पानी की समस्या समाधान, खाद्य सुरक्षा में पात्र परिवारों को शामिल करने आदि समस्याओं का निराकरण किया। इस दौरान भांची की सरपंच उगंता गुर्जर, सचिव हमीदुद्दीन, दीपक शर्मा, गिरदावर छीतर लाल मीणा व लादू लाल जाट, रामवतार, मुकेश , गोविन्द , अब्दूल सत्तार, श्रवण माली, राजेश बल्दवा, धनराज मौजूद थे।

Published on: