
दूनी. आदर्श ग्राम पंचायत दूनी परिसर में मंगलवार को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई के लिए दोपहर तक 16 विभागों के आधिकारी व जिला कलक्टर पहुंचने के बाद भी पाण्डाल खाली रहा।
दूनी. आदर्श ग्राम पंचायत दूनी परिसर में मंगलवार को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई के लिए दोपहर तक 16 विभागों के आधिकारी व जिला कलक्टर पहुंचने के बाद भी पाण्डाल खाली रहा। यहां तक कि वार्ड पंच भी जनसुनवाई में नहीं पहुंचे। भीड़ जुटाने के लिए पंचायत प्रशासन को बस स्टैण्ड व न्यायालय परिसर से लोगों को बुलाक र भीड़ जुटाना पड़ा।
ग्राम पंचायत में जिला कलक्टर सुबेसिंह यादव जनसुनवाई के लिए दोपहर बाद पहुचे। दोपहर तक पाण्डाल में केवल उपखण्ड अधिकारी रवि कुमार वर्मा, एसीओ राजूलाल गुर्जर, विकास अधिकारी कुशलेश्वरसिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोकुलसिंह मीना, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पूरण मल, पशुपालन विभाग के अशोक पाण्डे, शिक्षा विभाग के महावीर प्रसाद शर्मा, मक्खनलाल यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत राज विभाग, चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
जबकि पाण्डाल खाली पड़ा रहा।बाद में बस स्टैण्ड व न्यायालय परिसर से लोगों को बुलाना पड़ा।बाद में जिला कलक्टर ने जनसुनवाई की।
जिला कलक्टर ने सीनियर सैकण्डरी विद्यालय व निर्माणाधीन तहसील भवन का भी निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत को ओडीएफ होने से भी अवगत करवाया। जनसुनवाई में ग्राम की सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति में सुधार कराने, आंगनबाड़ी केन्द्र को स्थानान्तरित कराने सहित समस्याओं से अवगत करवाया गया।
दूनी में जनसुनवाई करते जिला कलक्टर सुबेसिह यादव।
वितरण समिति गठित
लाम्बाहरिसिंह. कस्बे में पेयजल वितरण व्यवस्था को सुचारु रखने व उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण को लेकर ग्राम पंचायत पर कमेठी का गठन किया गया है। सचिव राजकुमार जैन ने बताया कि ग्राम सभा में सात सदस्य जल वितरण कमेठी का गठन किया गया।
भाजपा की बैठक
निवाई. डाक बंगले में बुधवार को भाजपा मण्डल की बैठक होगी। इसमें सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, महामंत्री दीपक संगत, नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा एवं नरेश बंसल आदि शामिल थे।
साथ ही बताया कि कमेठी में वार्ड पंच रामवतार साहू, वार्ड पंच मुकेश खटीक, वार्ड पंच गोविन्द जेथलिया, वार्ड पंच अब्दूल सत्तार, जीएसएस अध्यक्ष श्रवण माली, राजेश बल्दवा, धनराज को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
Published on:
31 Jan 2018, 12:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.