टोंक

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए जवानों ने किया आधा दर्जन कस्बों में फ्लैग मार्च

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2018, 9:19 AM IST
flag-marches-in-half-a-dozen-towns
सीआईएएफ के हथियारबंद जवानों ने घाड़ थाना क्षेत्र के आधा दर्जन कस्बों में फ्लेग मार्च किया।

बंथली. विधानसभा चुनावों में अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम लगाकर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान को प्रेरित करने को लेकर सीआईएएफ के हथियारबंद जवानों ने कमांडर जसवंत सिंह व थानाप्रभारी छोटूलाल के निर्देशन में घाड़ थाना क्षेत्र के आधा दर्जन कस्बों में फ्लेग मार्च किया।

हैडकांस्टेबल लालाराम गुर्जर ने बताया कि जवानों ने घाड़, धुवांकला, जलसीना, जूनिया, सरोली व भरनी कस्बों के मुख्य मार्गों से होकर फलैग मार्च किया। इस मौके पर एएसआई गणपत सिंह, सरोली चौकी प्रभारी राजेन्द्रप्रसाद शर्मा, हैडकांस्टेबल रामबाबू पारीक, जगदीश चौधरी सहित दर्जनों पुलिसकर्मी भी थे।


90 जवान कस्बे में पहुंचे
नगरफोट.र्कस्बे में बुधवार को सीआईएसएफ के जवानों व स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया। थाना प्रभारी रामपाल बिश्नोई ने बताया कि फ्लैग मार्च के लिए दिल्ली की कंपनी 242 के निरीक्षक जसवंत सिंह के अगुवाई में 90 जवान कस्बे में पहुंचे ।

जवानों ने पंचकुइयां चौराहे से फ्लैग मार्च शुरू किया, जो मुख्य मार्ग थाई मोहल्ला, कचहरी चौक, मैन बाजार, बड़ा बस स्टैंड सहित मुख्य मार्गों से गुजरा। इसमें शामिल जवान व अधिकारी कस्बे की भौगोलिक स्थिति का अवलोकन करते हुए चल रहे थे।

एक साथ सौ से अधिक हथियारबंद जवानों को देखकर कस्बे में चर्चा का विषय बन गया। इस दौरान पुलिस हेड कांस्टेबल महावीर चौधरी, नयन लाल गुर्जर आदि स्थानीय पुलिस जवान साथ थे। जवानों ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुराई, बोसरिया, आगरा बिलासपुर आदि जगह पर भी फ्लैग मार्च निकाला।

Published on: