
राजमहल. टोंक. बीसलपुर बांध के करीब पवित्र दह में पिकनिक मनाने के दौरान नहाने का लुत्फ उठाते समय गहरे पानी में चले जाने तीन युवाओं की मौत हो गई। दह में एक साथ तीन जनों की मौत की खबर सुनते ही दह के किनारे पर दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की जानकारी होते ही देवली पुलिस उपाधीक्षक संजय शर्मा, देवली थानाधिकारी राजकुमार नायक, तहसीलदार मानसिंह आमेरा, बीसलपुर चौकी प्रभारी भगवान सिंह, राजमहल पंचायत के सचिव अमित दाधिच ने घटनास्थल पर पहुंचकर बांध के मछली ठेकेदार के मछुआरों के साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शव पानी से बाहर निकालकर देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।