टोंक

विकास की राह पर टोंक का टोडारायसिंह – नए पार्क की डीपीआर के लिए जयपुर से आए दल ने किया सर्वे शुरु , झील, पहाड़ व आधुनिकता लिए पार्क का होगा सामजस्य

नगरपालिका ने आमसागर झील को विकसित करने के लिए कस्बे की ओर स्थित पहाड़ी पर पुलिया के निकट आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पार्क विकसित करने को लेकर डीपीआर तैयार करवां रही है।  
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2018, 3:16 PM IST
  Survey starts
टोडारायसिंह. आमसागर झील किनारे आधुनिक पार्क विकसित करने को लेकर सर्वे करते टीम सदस्य।

-आरक्टेक्चियर टीम का सर्वे शुरू

-आमसागर की पाळ व पहाड़ तलहटी में आधुनिक पार्क तैयारी

टोडारायसिंह, टोंक. टोडारायसिंह क्षेत्र को प्रकृति के सान्निध्य में एक ओर पर्यटन स्थल के सौगात की तैयारी को लेकर मंगलवार को नगरपालिका ने आमसागर की पाळ व पहाड़ तलहटी में आधुनिक पार्क विकसित करने को लेकर डीपीआर तैयार करवाई है।

गौरतलब है कि प्राकृतिक छटां के बीच झीले, प्राचीन महल, मंदिर व बावडिय़ां समेत अन्य पुरा सपंती को समेटे टोडारायसिंह में पर्यटन की विपुल संभावनाए है। वर्षो से उपेक्षित उक्त स्थलों के संरक्षण व पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने के सपने को साकार करने की तैयारी है।

पुरातत्व विभाग ने भले ही उक्त स्थलों को अधिग्रहण कर संरक्षित का बोर्ड लगाने के बाद उपेक्षित रखा गया है। जहां सुगम मार्गो के अभाव में विदेशी व क्षैत्रीय सैलानी भी नहीं पहुंच पाते है।

लेकिन हाल ही में नगरपालिका ने प्राचीन महल, मंदिर व प्राकृतिक झीलों पर जाने के लिए बीसलपुर मार्ग से आमसागर झील के निकट पहाड़ी को काटकर सुगम मार्ग(बायपास) का निर्माण करवाया है।

अब नगरपालिका ने आमसागर झील को विकसित करने के लिए कस्बे की ओर स्थित पहाड़ी पर पुलिया के निकट आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पार्क विकसित करने को लेकर डीपीआर तैयार करवां रही है।

मंगलवार को जयपुर से आए आरक्टेक्चियर टीम प्रभारी संदीप सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने सर्वे कर नेहरू पार्क की तर्ज पर आमसागर की पहाड़ी पर भी लम्बा ट्रैक (फुटपाथ), कलर लाइटिंग, फव्वारें, फुलवारियां, लॉन, बैंच व पौधे लगाने को लेकर डीपीआर तैयार की है।

नगरपालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन ने बताया कि आने वाले समय में टोडारायसिंह ही नहीं जिलेवासियों के लिए आमसागर सर्वश्रेष्ठ पिकनिक स्पोर्ट होगा।

जहां हरियाली से आच्छादित पहाड़ी तलहटी में झील, पहाड़ व आधुनिकता लिए पार्क का सामजस्य होगा। उक्त डीपीआर तैयार होने के बाद स्वायत शासन विभाग को भेजी जाएगी जहां स्वीकृति मिलने पर शीघ्र टेण्डर कार्रवाई के बाद काम शुरू करवाया जाएगा।

Published on: