टोंक

बीसलपुर वन क्षेत्र में सरकारी भूमी पर लोगों ने अतिक्रमण कर बना लिए बाड़े और खेत , विभाग ने सीमाज्ञान कर कार्रवाई की शुरू

विभाग ने अतिक्रमण वाली जगहों का सीमा ज्ञान कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है।  
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2018, 10:24 AM IST
forest-department-officials-made-bimanjan
राजमहल। वनक्षेत्र में हो रखे अतिक्रमण का सर्वे करते वन विभाग के अधिकारी।

राजमहल. वन क्षेत्र में हो रखे अतिक्रमण को लेकर शुक्रवार को वन विभाग के दल ने विभाग के सर्वेयर को लेकर अतिक्रमण वाली जगहों का सीमा ज्ञान कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है।

सहायक वन संरक्षक देवली राधेश्याम प्रजापत ने बताया कि राजमहल व बीसलपुर वन क्षेत्र में देवली सडक़ मार्ग के ऊपर की ओर, राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के ऊपर की ओर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय के करीब आदि जगहों पर वनभूमि में लोगों ने अतिक्रमण कर बाड़े व खेत बना रखे है, जिसका वन विभाग के सर्वेयर के साथ निरीक्षण कर जगह चिन्हित कर ली गई है।

वहीं जिला कलक्टर टोंक को पत्र भेजा गया है। प्रशासन की मौजूदगी में उक्त जगहों से जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा सके। सर्वे के दौरान एसीएफ (सहायक वन संरक्षक)देवली राधेश्याम प्रजापत, राजमहल वनपाल केदार नारायण शर्मा,सदर नाका देवली के वनपाल राकेश चौधरी, वन विभाग टोंक के सर्वेयर(अमीन) नरेन्द्र कुमार वर्मा, वन संरक्षक गौरा देवी आदि मौजूद थे।

बजरी स्टॉक की होड-वनपाल केदार शर्मा ने बताया कि वन क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान वन क्षेत्र में कई जगह इन दिनों लोगों ने जेसीबी मशीने चलाकर सफाई करवाने के साथ ही अधैव बजरी के स्टॉक बनाने की भी होड़ मची हुई है, जिन्हें शीघ्र नोटिस जारी कर बजरी को खुर्द-बुर्द किया जाएगा।

ठेला लगाने पर हुआ हंगामा, दो घायल
मालपुरा. कस्बे में अपना ठेला लगाने के मामले को लेकर शुक्रवार को वीर सावरकर सर्किल के पास दो ठेला लगाने वाले दुकानदारों के मध्य झगड़ा हो गया ,जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया घायल ठेला चालक रामनगर निवासी दुर्गालाल प्रजापत व इन्द्रा कॉलोनी निवासी सूर्या रैगर है। दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

पर्यावरण पर की चर्चा

टोंक. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घास में पर्यावरण विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें लवादर, चंदलाई, काबरा, अरनियामाल, ताखोली व घास ग्राम पंचायत के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में संदर्भव्यक्ति भगवान सहाय शर्मा, विष्णुदत्त दाधीच, निर्मल जैन, भवानीशंकर, आएशा नसरीन, त्रिलोकीनाथ ने पर्यावरण को लेकर चर्चा की।

Updated on:
6 Oct 2018, 10:24 AM IST
Published on: