टोंक

Bisalpur Dam: मानसून आने से पहले बीसलपुर बांध से आई ये खबर

Bisalpur Dam: मानसून अभी दूर है और भीषण गर्मी के साथ पेयजल को लेकर हो रही पानी की निकासी के चलते बीसलपुर बांध का गेज लगातार घटता जा रहा है। वाष्पीकरण व पेयजल के दौरान रोजाना बांध से लगभग एक से दो सेमी पानी कम हो रहा है।

2 min read
Jun 14, 2023

Monsoon Update मानसून अभी दूर है और भीषण गर्मी के साथ पेयजल को लेकर हो रही पानी की निकासी के चलते बीसलपुर बांध का गेज लगातार घटता जा रहा है। वाष्पीकरण व पेयजल के दौरान रोजाना बांध से लगभग एक से दो सेमी पानी कम हो रहा है।

बीसलपुर बांध परियोजना के कंट्रोल रूम अनुसार बीसलपुर बांध में अभी कुल जल भराव का 56.63 प्रतिशत पानी शेष रहा है। बांध का गेज सोमवार सुबह 6 बजे तक 312.89 आरएल मीटर दर्ज किया गया है। इसमें 21.919 टीएमसी पानी का जलभराव है। वहीं बांध के कुल जलभराव में 38.70 टीएमसी पानी का जलभराव होता है। बांध का गेज घटने के साथ ही दिनों दिन सूखते पानी के कारण जलभराव का तटीय क्षेत्र भी नजर आने लगा है। इस कारण तटीय क्षेत्र में भीषण गर्मी के चलते पर्यटक नहाने का लुत्फ उठा रहे हैं। पशु भी नहा रहे हैं।

कब-कब खुले थे गेट
बीसलपुर बांध का शिल्यान्यास 1985 में हुआ था। इसके तीन साल बाद 1988 से निर्माण कार्य शुरू जो 1999 में बनकर तैयार हुआ। बांध निर्माण से लेकर अब तक छह बार पूर्ण भराव हो चुका है। गेटों को साल 2004, 2006, 2014, 2016, 2019 और 2022 में खोला गया था। इस साल बांध में 312.89 आरएल मीटर पानी है। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार बांध पूर्ण भराव हो जाएगा। ऐसे में दो साल तक पेयजल की समस्या नहीं होगी।
यह भी पढ़ें : अगले 48 घंटे खतरनाक ! इन जिलों में जारी किया Orange Alert

गर्मी सता रही है: तापमान भी 41 डिग्री सेल्सियस रहने से लोग परेशान है। सुबह से ही गर्मी तेज हो जाती है। देर रात तक कूलर भी असर रहता है। ऐसे में लोग बेचेन रहते हैं।

जून के अंत तक आएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार जिले में मानसून जून के अंतिम सप्ताह तक आएगा। ऐसे में अभी 10 से 15 दिन तक मानसून का इंतजार रहेगा। हालांकि बीच-बीच में बरसात और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है।

Published on:
14 Jun 2023 11:11 am
Also Read
View All