Rajasthan Weather: प्रदेश में मंगलवार शाम को चक्रवात बिपरजॉय के असर से बाड़मेर जिले में कुछ जगह अंधड़ के साथ बारिश हुई। वहीं जोधपुर और उदयपुर संभाग में 16 जून को चक्रवात के पहुंचने के आसार हैं। जबकि इसका असर 15 जून से ही दिखने लगेगा। 16 जून से भारी बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद ठंडी हवा चलने के साथ तेज बरसात होगी। मौसम केंद्र जयपुर ने बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मुंबई पहुंचे विमान को उदयपुर किया डायवर्ट
उदयपुर लखनऊ से मुंबई जा रही फ्लाइट उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर लैंड कराई गई। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 2441 दोपहर 12 बजे लखनऊ से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। मुंबई पहुँचने पर पायलट ने दो बार लैंडिंग की कोशिश की, खराब मौसम के कारण सफलता नहीं मिली। बाद में फ्लाइट को उदयपुर डायवर्ट कर दिया गया। अपराह्न 3:30 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के इन 13 जिलों में बिपरजॉय तूफान बरपाएगा कहर, 60 - 80 किलोमीटर की स्पीड से हवा , ओले और बारिश, 7 दिन सावधानी बरतें