टोंक

video: पुलिस चौकी के पास हुआ था ठगी का सौदा, नकली पुलिस के 20 जवानों ने किया था लाठी चार्ज

पीडि़त के सोना खरीदने की बात कहने पर युवकों ने मोबाइल नम्बर देकर सम्पर्क करने को कहा।  
2 min read
Oct 20, 2018
gold-dealer-swindle-deal-near-police-post
बंथली के दूनी थाने में में ठगी के शिकार के बयान दर्ज करती पुलिस।

बंथली. पोल्याड़ा कंजर बस्ती में गत दिनों उत्तरप्रदेश के व्यापारी को सस्ता सोना बेचने के बहाने आठ लाख की ठगी करने दो नामजद सहित बाइस लोगों के खिलाफ बुधवार रात ठगी व लूट का मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को थाना प्रभारी दिनेशकुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठीत कर आरोपितों को धर-दबोचने के अलग-अलग संभावित जगहों के लिए रवाना की गई है।


थानाप्रभारी चौधरी ने बताया कि टीम में उनके अलावा पोल्याड़ा चौकी प्रभारी जगदीश चौधरी, एएसआई बालकिशन शर्मा, हैडकांस्टेबल राजेन्द्रसिंह राजावत व कांस्टेबल यशराज चौधरी को शामिल किया है।

टीम आरोपितों के मोबाइल नम्बरों के आधार पर भी उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पीडि़त बाग मुज्जफर खां, आगरा (यूपी) निवासी मनोज सिंह पुत्र कालीचरण माहोर है। पीडि़त 18 सितम्बर को जयपुर आया, जहां बस स्टैण्ड पर दो युवकों ने आधा किलो सोना बेचने की मंशा जताई।


पीडि़त के सोना खरीदने की बात कहने पर युवकों ने मोबाइल नम्बर देकर सम्पर्क करने को कहा। पीडि़त मनोज ने स्वयं के भाई से पूछ जयपुर में मिले युवकों से बात की तो उन्हें पोल्याड़ा आकर सोना देखने को कहा।

23 सितम्बर को पीडि़त नेहरु नगर राधारमन लेन पुलिया चौकी, आगरा निवासी अमित पुत्र सुभाषचन्द गोयल को साथ लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पोल्याड़ा पुलिस चौकी के पास आ गया, जहां मौजूद युवक ने अपना नाम हसंराज व विक्रम बताया।

बातचीन होने पर उन्हें घर ले गए और असली सोने के 4-5 बिस्किट व एक चांदी की सिल्ली दिखा संतुष्ट कर सौदा तय कर लिया। रुपए साथ नहीं लाने की बात कह पीडि़त ने वापस आने की कह चले गए।

28 सितम्बर को पीडि़त साथी अमित के साथ पहुंचा जहां आरोपित उन्हें कंजर बस्ती ले गए। और फिर सोने के बिस्किट व चांदी की सिल्ली दिखा रुपए देने को कहा। पीडि़त ने कार में रखे आठ लाख रुपए का बैग आरोपी हसंराज को दे दिया तो उसने पीडि़त को पीछे-पीछे आने को कहा।

पीडि़त व उसके साथी ने सोना देने की बात कही। तो आरोपितों ने कहा जल्दी जान बचा भागो पुलिस आ गई। इतना कह वह वहा से भाग गए। इतने में पुलिस की वर्दी पहन करीब बीस लोग वहा आए और हंगामा कर लाठीचार्ज शुरू कर दिया।

पीडि़त व उसका साथी भी जान बचा कार में सवार हो पास के गांव आए तो लोगों ने आए दिन होने वाली ठगी की घटनाओं के बारे में बताया। इससे पहले पुलिस ने पीडि़त मनोज सिंह से घटना के सम्बंध में बयान भी दर्ज किए।

पुलिस थाने की टीम गठीतकर संभावित ठिकानों पर दबिश देने के लिए भेजी गई है साथ मोबाइल नम्बरों के आधार पर भी तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपित पुलिस गिरफ्त में होंगे।
दिनेशकुमार चौधरी पुलिस थानाप्रभारी, दूनी

Published on:
20 Oct 2018 07:20 am