29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक
video: टोंक @  भारत माता की जय घोष के साथ बैण्ड-वादन की धुन पर स्वयं सेवकों ने कदम ताल मिला निकाला पथ संचलन
Play video

video: टोंक @ भारत माता की जय घोष के साथ बैण्ड-वादन की धुन पर स्वयं सेवकों ने कदम ताल मिला निकाला पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस पर शहर में पथ संचलन निकाला गया।  
Google source verification

टोंक. शौर्य, धर्म विजय का प्रतीक व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन शुक्रवार को शहर में निकाला गया। इसकी शुरुआत कंकाली माता मंदिर के सामने से हुई।

नगर संघ चालक दिनेश बुंदेल ने बताया कि पहले उत्सव मनाया गया। इसकी समाप्ती के बाद नगर के स्वयं सेवकों की ओर से गणेशवेश में पथ संचलन किया गया। पथ संचलन पर जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

बैण्ड-वादन की धुन पर स्वयं सेवक का पथ संचलन देखन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। पथ संचलन में टोंक विधायक अजीत मेहता, देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, जिला महामंत्री नरेश बंसल, महेन्द्र सिरोठा, महावीर शर्मा आदि शामिल थे।