टोंक

Good News : हमीरपुर से टोंक-सवाईमाधोपुर सड़क का निर्माण जल्द होगा पूरा, 2 दर्जन पंचायत को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

Good News : हमीरपुर से पावाडेरा वाया टोंक-सवाईमाधोपुर स्वीकृत सड़क का अस्सी फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस सड़क के पूरा होने पर 2 दर्जन पंचायत की जनता को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

2 min read
Feb 03, 2025
File Photo

Good News : टोडारायसिंह. हमीरपुर से पावाडेरा वाया टोंक-सवाईमाधोपुर स्वीकृत सड़क का अस्सी फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। उक्त सड़क मार्ग का निर्माण पूरा होने के साथ टोडारायसिंह व टोंक उपखण्ड की करीब दो दर्जन पंचायतों का सीधा जुड़ाव होगा।

संवेदक पारुल कंस्ट्रक्शन कंपनी जयपुर को जारी किया था टेंडर

गौरतलब है कि राज्य सरकार के तहत मालपुरा व टोडारायसिंह क्षेत्र को टोंक सवाईमाधोपुर से सीधा जोड़ने को लेकर नया गांव तिलांजू से पावाडेरा वाया हमीरपुर टोंक-सवाईमाधोपुर तक 56 किमी. लंबा सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने संवेदक पारुल कंस्ट्रक्शन कंपनी जयपुर को टेंडर जारी किया था। करीब साढ़े 57 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 56 किमी. लंबी सड़क का साढ़े 5 मीटर चौड़ाई में निर्माण होगा तथा दोनों किनारों पर आधा-आधा मीटर का का सोल्डर निर्माण होगा।

विभाग के तहत सड़क का अस्सी फीसदी निर्माण कार्य पूरा

इस सड़क का विभाग के तहत अस्सी फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मालपुरा समेत टोडारायसिंह व टोंक उपखण्ड की करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों के दर्जनों गांवों का सीधा जुड़ाव होगा। मार्ग सुगम होने के साथ जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क रहेगा।

स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

कांग्रेस नेता महावीर गुर्जर समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य सुगम होने के साथ बजरी से भरे वाहन सरपट दौड़ते रहते है। जिससे दुर्घटना होने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने प्रत्येक गांव में विद्यालय, बस स्टैंड व आबादी क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है जिससे बजरी से भरे गुजरते वाहनों से दुर्घटना नहीं हो।

Updated on:
03 Feb 2025 01:08 pm
Published on:
03 Feb 2025 01:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर