टोंक

अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया, वीरांगनाओं का सम्मान कर देश हित में काम करने की बात कही, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से निवाई में हुआ आयोजन

मुख्य वक्ता बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहनसिंह सोलंकी ने कहा कि भारत ने कई वर्षों तक विदेशी आक्रांताओं से संघर्ष किया है।  

2 min read
Aug 09, 2018
निवाई स्थित निजी विद्यालय में आयोजित समारोह में शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते अतिथि।

निवाई. विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से बुधवार को माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर में अखंड भारत संकल्प दिवस एवं वीरांगना सम्मान समारोह हुआ। इसकी शुरुआत आश्रम पंचमुखी हनुमान मंदिर के संत शिवानंद गिरी, संत मनीष दास, मुख्य वक्ता बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहनसिंह सोलंकी, अध्यक्षता कर रहे अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया एवं विशिष्ट अतिथि पार्षद अंगूर गुप्ता ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ की।

मुख्य वक्ता बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहनसिंह सोलंकी ने कहा कि भारत ने कई वर्षों तक विदेशी आक्रांताओं से संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि अब भारत जागृत हो गया है। अब भारत को पुन: अखंड बनाने का संकल्प लेना है।

अध्यक्षता कर रहे अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया ने कहा कि देश के हित के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि भारत की एकता में ही अखंडता है।

संत शिवानंद गिरी ने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता में सहयोग करें। विश्व में भी संघ की शाखाएं हों। इस दौरान समारोह में वीरांगनाओं एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।


इस दौरान पार्षद अंकुर गुप्ता, सुशीला सालोदिया, डॉ. तेजभंवर सिंह, करणसिंह, एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक दिनेश गौतम, अनिल जाट, बजरंग दल के जिला संयोजक रूपेश यादव आदि मौजूद थे।

संचालन विहिप के जिला मंत्री सत्यनारायण वर्मा ने किया गया। इस दौरान खण्ड प्रमुख के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में समारोह में भाग लिया।


सदस्यता अभियान पर की चर्चा
निवाई. राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्याम वाटिका में राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की बैठक सत्यनारायण जाट की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। प्रदेश मंत्री शंकर सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष विद्यालय में पोषाहार प्रभारी बदलने के आदेश की पालना नहीं हो रही।

इससे संगठन में नाराजगी है। शिवराम शर्मा ने बताया कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के आदेश हंै कि पीईईओ के अधीन सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के वेतन एवं एरियर बिल बनाने के लिए कोई राशि नहीं ली जाए,

लेकिन कई विद्यालयों में पीईईओ स्वयं अध्यापकों से बिल की एवज में राशि ले रहे हैं। बैठक में नारायणलाल बैरवा, ताराचंद बैरवा, परमेश्वर चौधरी, हनुमान बैरवा, सुरेंद्र सिंह, नेहनुलाल गुर्जर, रमेश मीणा एवं मोलेश मीणा कई शिक्षक मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

पुलिस पर भारी आरोपी, आरोपी की शिकायत पर दो वर्दीधारी सस्पेंड
Published on:
09 Aug 2018 06:38 pm
Also Read
View All