टोंक

विधानसभा चुनाव में मतदाता हर-हाल में मतदान केन्द्र तक पहुंचे, इसी कोशिश में जुटा प्रशासन

मालपुरा. निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए वाहनों पर स्टीकर लगा कर मतदान के लिए जागरूक किया गया।
2 min read
Nov 05, 2018
मतदान
मालपुरा में मतदान जागरूकता के लिए वाहनों पर लगाए गए स्टीकर।

मालपुरा. निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाताओं को 7 दिसम्बर को होने वाले मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए रविवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत वाहनों पर स्टीकर लगा कर मतदान के लिए जागरूक किया गया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अजय आर्य ने बताया कि मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत व्यास सर्कल पर वाहनों पर स्टीकर लगाए , मोबाइल धारकों के कवर व मिठाई के डिब्बों पर स्टीकर लगा कर जागरूकता उत्पन्न की जा रही है।

बूथ महासम्पर्क अभियान
देवली. भाजपा के बूथ महासम्पर्क अभियान को लेकर रविवार को कार्यकर्ताओं ने आधा दर्जन वार्डों में मतदाताओं से सम्पर्क किया। भाजपा के पी. सी जैन, बद्रीलाल चौधरी, उमाशंकर खुटेटा, जितेन्द्र चौधरी, संजय जैन, शिवजीराम प्रतिहार, रमेश शर्मा, लोकेश सेन, राकेश ओसवाल आदि ने मतदाताओं को भाजपा के समर्थन में मत देने की अपील की।

योजनाओं की जानकारी दी

टोडारायसिंह. कस्बे में भाजपा मण्डल की ओर से बूथ महासम्पर्क अभियान के तहत पालिका क्षेत्र के बूथों पर जनसम्पर्क किया। भारतीय जनता पार्टी के तहत जनसंपर्क अभियान में बूथ 245 पर सम्पर्क किया गया। इस दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष संत कुमार जैन, उपाध्यक्ष वि_ल पाटीदार, महामंत्री प्रहलाद चावला, पार्षद राम प्रसाद जग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनील भारत समेत अन्य भाजपा व कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को दुपट्टा, टोपी पहनाकर योजनाओं की जानकारी दी।

घर-घर जनसम्पर्क किया
लाम्बाहरिसिंह. बूथ महासम्पर्क अभियान के तहत घर-घर जनसम्पर्क किया। बूथ 24 में बूथ अध्यक्ष रमेश चन्द वैष्णव, शक्ति केन्द्र प्रभारी विजय गौतम, उपाध्यक्ष दिनेश, मीडिया प्रभारी बनवारी लक्ष्कार, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रामवतार लक्ष्कार, युवामोर्चा महामंत्री सत्येन्द्र दाधीच आदि मौजूद थे।

योजनाओं की दी जानकारी
बरवास. कस्बे में भाजपा देहात मण्डल अध्यक्ष गजराज सिंह सोलंकी व कार्यकर्ताओं ने बूथ सम्पर्क अभियान के तहत सम्पर्क किया। देहात मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पत्रक घर-घर पहुंचाया। लाभार्थियों से सम्पर्क किया व सरकार द्वारा किए गए कार्य व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मोहन पालीवाल, रामअवतार शर्मा, मोतीलाल गुर्जर, रामेश्वर साहू, रामलाल सैन, दशरथ शर्मा थे।

Published on:
05 Nov 2018 12:57 pm