टोंक

बीसलपुर में पानी की आवक लगातार जारी, बांध से बनास में पानी की निकासी बढ़ाई

Incoming water continues in Bisalpur: बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में पडऩे वाले चित्तौडगढ़़ व भीलवाड़ा जिले में बुधवार को हुई बारिश के चलते बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार जारी है।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2019, 9:56 AM IST
बीसलपुर में पानी की आवक लगातार जारी, बांध से बनास में पानी की निकासी बढ़ाई
बीसलपुर में पानी की आवक लगातार जारी, बांध से बनास में पानी की निकासी बढ़ाई

राजमहल. बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में पडऩे वाले चित्तौडगढ़़ व भीलवाड़ा जिले में बुधवार को हुई बारिश के चलते बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार जारी है। बांध के जलभराव में पानी की आवक से बनास नदी में पानी की निकासी भी लगातार जारी है। बीसलपुर बांध के कंट्रोल रुम के अनुसार शुक्रवार सुबह बांध के एक गेट को डेढ़ मीटर तक खोलकर बनास में प्रति सैकेण्ड 9 हजार15 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

सहायक नदी त्रिवेण्ी का गेज भी 2.10 मीटर दर्ज किया गया है। इससे पूर्व बुधवार शाम को बांध से बनास नदी में एक गेट को 0.25 मीटर तक खोलकर प्रति सेकंड 1500 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी, जिसे गुरुवार शाम को बढ़ाकर एक गेट को आधा मीटर तक खोलकर बनास नदी में प्रति सेकंड 3 हजार 5 क्यूसेक पानी की निकासी कर दी गई है। इसी प्रकार त्रिवेणी का गेज बुधवार को 2.20 मीटर दर्ज किया गया था जो गुरुवार शाम तक 10 सेमी घटकर 2.10 मीटर रह गया है।

पाइप लाइन टूटी, अस्पताल में गहराया पेयजल संकट
टोंक. शहर के पटेल सर्कल पर टूटी पाइप लाइन से जहां सैकड़ों गैलन पानी व्यर्थबह गया। वहीं सआदत अस्पताल में पेयजल संकट गहरा गया। इसके अलावा अस्पताल परिसर में पानी भर गया। इसके चलते मरीजों तथा उनके परिजनों को कीचड़ से परेशानी हुई। ये पाइप लाइन चौथी बार टूटी है।

जलदाय विभाग इसकी सही प्रकार से मरम्मत नहीं करा पा रही है। ऐसे में बार-बार पाइप लाइन टूट रही है। ये पाइप लाइन गुरुवार सुबह भी टूट गई। इसके चलते पानी के पव्वारे कईफीट ऊंचाई तक चले। इसका पानी सआदत अस्पताल परिसर में भर गया। वहीं अस्पताल में जलापूर्ति नहीं हो पाई। इसके चलते लोगों को परेशानी हुई।

Published on: