टोंक

सूने मकान के ताले तोडक़र जेवरात एवं नकदी पार

Theft of the house सूने मकान में चोर ताले तोडक़र जेवरात एवं 12 हजार की नकदी चुरा कर ले गए। पुलिस ने घटना पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

2 min read
Jul 01, 2019
सूने मकान के ताले तोडक़र जेवरात एवं नकदी पार

निवाई. शहर में स्थित दीनदयाल कॉलोनी में एक सूने मकान में चोर Stolen in a desert house ताले तोडक़र जेवरात jewellery एवं 12 हजार की नकदी चुरा Cash theft कर ले गए। पुलिस ने बताया कि दीनदयाल कॉलोनी Deendayal Colony निवासी भवानी सिंह 27 जून को अपने परिवार के साथ गांव पुरा तहसील बोली चला गया और 30 जून को वापस आया।

वह मकान के अंदर गया तो दो कमरों के ताले टूटे हुए मिले। कमरों के अंदर रखी अलमारी व बक्सों के ताले टूटे मिले। सामान व कपड़े बिखरे पड़े थे।

इस दौरान अलमारी से चांदी की कडिया, सोने की राखड़ी, सोने की नथ, सोने का हार,नेकलेस, चांदी की पायजेब, चांदी के नारियल एवं चांदी के 10 कलदार और करीब 12 हजार की नकदी गायब मिली। पुलिस ने घटना पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिसpolice ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।


बैट्री चोरी के आरोपी को पकड़ा
राजमहल. पंचायत क्षेत्र के देवीखेड़ा गांव के पास लगे निजी मोबाइल कम्पनी के टॉवर से बैट्रियां चुराने के मामले में देवली व दूनी थाना पुलिस ने राजमहल व बीसलपुर से दो जनों को हिरासत में लिया है।

देवली थाने के सिपाही पप्पू धानी ने बताया कि देवीखेड़ा गांव के पास निजी कम्पनी का टावर लगा हुआ है। जहां बैट्रियां चुराने की सूचना मिली थी। मुखबीर की सूचना पर राजमहल व बीसलपुर दो जनों को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। उक्त लोगों से क्षेत्र में चोरी के कई राज खुलने की आशंका है।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह चार बजे टॉवर के करीब से गांव के कुछ लोग गुजर रहे थे। जहां मोटर साइकिल, मछली पकडऩे की जाल आदि पड़ी हुई थी। इस पर ग्रामीणों ने टावर के करीब जाकर देखा तो वहां जरनेटर की केबिन में एक युवक छुपकर बैठा था।

ग्रामीणों के आने की आहट पर वो पीछे खेत में लगे तारों को कूदकर तालाब की ओर भाग गए, वहीं मोटर साइकिल व अन्य सामन वहीं रह गए। सूचना पर देवली व दूनी थाना पुलिस ने कंजर बस्ती राजमहल में दबिश दी।

जहां से एक युवक को हिरासत में लिया, वहीं दूसरे को बीसलपुर से गिरफ्त किया है वही एक अन्य भागने में कामयाब हो गया।

ताला तोडक़र चोर ले गए सामान
टोंक. काफला बाजार स्थित दुकान का रात ताला तोडक़र चोर नकदी समेत सामान ले गए।ये दुकान मोहनदास सेलानी की है। सुबह आस-पास के लोगों ने दुकान का ताला तोडऩे की सूचना दी। दुकान पर पहुंचे मोहनदास ने पुलिस को सूचना दी। मोहनदास के पुत्र मुकेश ने बताया कि चोर दुकान से एक हजार चिल्लर समेत अन्य सामान ले गए।

Published on:
01 Jul 2019 11:38 am
Also Read
View All