
टोंक. शहर के मुख्य बाजार में मंगलवार रात को चोरों ने कोतवाली Kotwali के पास तीन दुकानों में चोरी की वारदात theft of theft कर पुलिस की गश्त Police patrol पर सवाल खड़ा कर दिया है।
वहीं बुधवार सुबह व्यापारियों ने करीब एक घंटे तक दुकानें बंद रख कोतवाली पर प्रदर्शन के बाद थानाधिकारी अशोक मीणा ने कहा कि कोतवाली के पास चोरियां Thefts होना पुलिस के प्रति सवाल उठाता है। थाने के कप्तान वह खुद है। इसलिए चोरियों के प्रति जिम्मेदारी भी है।
पुलिस के अनुसार कोतवाली के पास स्थित चेतन कुमार की गोटे की दुकान का शटर तोड़ कर प्रवेश किया। चोरों ने सामान को बिखेरा, लेकिन कीमती सामान व गल्ले में कुछ नहीं मिलने यहां से कुछ भी नहीं ले गए।
इसी के पास निर्मल कुमार की गोटे की दुकान के शटर का ताला तोड़ कर प्रवेश कर गए। यहां दुकान के अन्दर दूसरी मंजिल पर जाने की सीढ़ी के गेट का भी चोरों ने दरवाजा तोड़ दिया, लेकिन यहां भी कीमती सामान हाथ नहीं लगने पर कुछ भी नहीं ले गए। कोतवाली से करीब पचास मीटर दूर कपड़े की दुकान का सेंध लगा कर चोर प्रवेश कर गए। चोर यहां से करीब 35 हजार रुपए के कपड़े ले गए।
गोदाम के ताले तोड़े
बंबोर गेट स्थित दर्शन वेराइटी स्टोर के गोदाम में देर रात चोर दुकान का ताले तोड़ अंदर घुस गए एवं गोदाम में रखें सामानों को इधर-उधर कर दिया। इसमें चोरों ने अपने कीपैड मोबाइल की टॉर्च जलाकर रोशनी की एवं चारों और सामानों को खंगाला। चोरों की नजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो चोर कैमरे से अपना चेहरा बचाने का प्रयास करते हुए वहां से बाहर निकल गया।
नगर परिषद नहीं कर रही सुनवाई
कोतवाली के पास चोरी की तीन वारदातें होने पर व्यापारी एकत्र हो कर सुबह 11 बजे प्रदर्शन करने लगे। इस पर थानाधिकारी अशोक मीणा ने व्यापारियों से समझाइश की।
थानाधिकारी ने बताया नगर परिषद ने बाजार की रोड लाइट बंद कर रखी है। 25 में से मात्र चार कैमरे चालू है। शेष को भी चालू करवाने के लिए कई बार सम्पर्क किया जा चुका है, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद व्यापारी नगर परिषद भी गए, परिषद आयुक्त कार्यालय में नहीं मिली।
tonk News in Hindi, Tonk Hindi News