टोंक

वालीबॉल में 19 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में लाम्बाकलां ओर बमोर ने बाजी मारी

वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन फाइनल खेले जाने एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने के साथ हुआ।
2 min read
Sep 05, 2018
lambba-kalan-and-bumor-winners-declared-in-final-of-volleyball-competi
राणोली-कठमाणा क्षेत्र के राणोली के राउमावि में चल रही जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं का किया गया सम्मान।

राणोली-कठमाणा. राणोली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही जिला स्तरीय 17 व 19 आयु वर्ग के विद्यार्थियों की वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को फाइनल खेले जाने एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने के साथ हुआ।

संयोजक हनुमान प्रसाद जाट ने बताया कि समापन समारोह के अतिथि टोंक पंचायत समिति प्रधान जगदीश गुर्जर, शिव शिक्षा समिति राणोली सचिव एस. आर. यादव, भामाशाह जगदीश टेलर, पूर्व सरपंच छोगालाल लाल गुर्जर, गोपाल कजोटिया, जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि गोपाल मीणा रहे।

निर्णायक मंडल में केदार शर्मा, घनश्याम शर्मा रहे। गोवर्धन स्वर्णकार ने बताया कि 19 वर्ष आयु वर्ग का फाइनल लांबाकलां बनाम बमोर के बीच हुआ। इसमें लांबाकलां विजेता, बमोर उप विजेता रही। इसी तरह 17 वर्ष आयु वर्ग में वालीबॉल में बमोर बनाम सुरेली के बीच मैच हुआ।

इसमें बमोर विजेता तथा सुरेली उपविजेता रही, जिन्हें सम्मानित किया गया। प्रहलाद शर्मा, मोहनलाल गुर्जर, पानमल गुर्जर, शारीरिक शिक्षक जय नारायण जाट, अर्जुन लाल गुर्जर, धर्मचंद जैन, हनुमान शर्मा, रविन्द्र विजयवर्गीय उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का समापन
पीपलू. राजकीय उच्च माध्यमिक में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर सरपंच प्रताप सिंह राजावत विजेता खिलाडिय़ों को शील्ड देकर सम्मानित किया। संयोजक शिवजीराम चौधरी ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता के 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम कचोलिया, द्वितीय संवारिया 19 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम मोरला, द्वितीय संवारिया रही। प्रतियोगिता में बेस्ट खिलाड़ी 19 वर्ष आयु वर्ग में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बोरखण्डी से मोसिम खान, 17 वर्ष आयु वर्ग में खुशीराम साडिवाल संवारिया रहे। इस दौरान शिवजी राम यादव, जगदीश टेलर, जगदीश सिंह राजावत, सत्यनारायण चन्देल, राजेश शर्मा मौजूद थे।


टीम का सम्मान किया
राजमहल. निवाई में आयोजित जिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जीत दर्जकरने पर टीम व शिक्षकों का बोटूंदा में सम्मान किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोटून्दा की टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड़ की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस दौरान शारीरिक शिक्षक सोनू सैनी, अध्यापक बाबू लाल वर्मा, दल प्रभारी विमल जैन आदि मौजूद थे।

Published on:
05 Sept 2018 02:00 pm