टोंक

विधायक ने बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण

शिविर में विधायक ने बिजली निगम के अभियन्ताओं को निर्देश देकर मौके पर ही समस्याओं का समाधान करवाया।  
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2018, 1:04 PM IST
 बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर
टोंक. मेहंदवास के अटलसेवा केन्द्र में मंगलवार को जयपुर डिस्कॉम की ओर से बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

टोंक. मेहंदवास के अटलसेवा केन्द्र में मंगलवार को जयपुर डिस्कॉम की ओर से बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि टोंक विधायक अजीत मेहता थे। अध्यक्षता प्रधान जगदीश गुर्जर ने की। इस मौके पर विधायक मेहता ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी का विकास चाहती है

उन्होंने बिजली निगम के अभियन्ताओं को निर्देश देकर मौके पर ही समस्याओं का समाधान करवाया। उन्होंने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत अधिकाधिक कनेक्शन किए जाने पर जोर दिया। इस मौके पर बिजली निगम के अभियन्ता डी. सी. अग्रवाल, अधिशासी अभियन्ता पुखराज मीणा, सहायक अभियन्ता आर. डी. मीणा, कनिष्ठ अभियन्ता मनराज मीणा, मण्डल अध्यक्ष चौथमल विजय, सरपंच ज्योति यादव, जीएसएस अध्यक्ष राजाराम यादव, मदनलाल गोमे, कैलाश यादव, रामगोपाल चौधरी, मुकेश जैन, राधेश्याम जांगिड़ कैलाश यादव आदि मौजूद थे।

विधायक ने की जनसुनवाई
मालपुरा . विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने मंगलवार को उपखण्ड के आधा दर्जन से अधिक गांवों को दौरा कर लोगों के अभाव-अभियोग सुने। जिसमें ग्रामीणों द्वारा पेयजल संकट दूर करने, कुंओं की खुदाई का कार्य, हैण्डपम्प सही करवाने सहित मनरेगा कार्य शुरू करवाने की मांग रखी।

विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने चौसला, अरणिया, चैनपुरा, गरजेड़ा, सीतारामपुरा, अजमेरी, बम्बोरी व बावड़ी में पशुओं के पेयजल के लिए खेळी का निर्माण करने व चौसला, अरणिया, गरजेड़ा व सीतारामपुरा में दो-दो नवीन हैण्डपम्प लगवाने तथा डेंचवास में एक हैण्डपम्प लगवाने की घोषणा की। इस दौरान जलदाय विभाग की कनिष्ठ अभियन्ता अनुसुईया तिवाड़ी के नेतृत्व में मौके पर ही खराब पड़े हैण्डपम्पों की मरम्मत का कार्य करवाया गया।

अभाव अभियोग सुने
मालपुरा. कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामविलास चौधरी ने मंगलवार को उपखण्ड के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों के अभाव-अभियोग सुनते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार सभी मोर्चाे पर विफल रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामविलास चौधरी पचेवर ,आवडा, डोरिया, तुन्देडा, सीतापुरा, कुम्हारिया, व नगर सहित कई गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी सचिवगोपाल सिंह देशबन्धु, पूर्व सरपंच भवर लाल चौधरी, पूर्व डीआर रामदेव बैरवा, पूर्व सीआर गुलाब खां, नगर सरपंच रामजीलाल टेलर,उमराव जाट, राजू सिहं सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Published on: