टोंक

video: पांच साल पूर्व स्वीकृत रेलवे लाइन का काम शुरु करवाने के लिए व्यापार महासंघ ने रेल मंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पांच वर्ष पूर्व रेल मंत्रालय की ओर से बंूदी के जालिन्दरी से नसीराबाद तक रेलवे लाइन स्वीकृत की गई थी।  
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2017, 4:07 PM IST
ज्ञापन सौंपा
देवली. स्वीकृत रेलवे लाइन का कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर व्यापार महासंघ ने रेल मंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी रवि वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

देवली. नसीराबाद से जलिन्दरी तक स्वीकृत रेलवे लाइन का कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर व्यापार महासंघ ने अध्यक्ष रमेश जिन्दल की अगुवाई में रेल मंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी रवि वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

इसमें बताया कि पांच वर्ष पूर्व रेल मंत्रालय की ओर से बंूदी के जालिन्दरी से नसीराबाद तक रेलवे लाइन स्वीकृत की गई थी। यह लाइन कोटा से सीधे अजमेर को जोडऩे वाली होगी। इससे पुष्कर, अजमेर, नसीराबाद आर्मी व देवली केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जुड़ेगा।

इसी तरह संघ ने देवली-केकड़ी मार्ग को जोडऩे वाली सडक़ के नवीनीकरण की मांग को लेकर भी ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान पिछले वर्ष 16 फरवरी को नेगडिय़ा पुलिया के उद्घाटन पर देवली आए थे।

जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों की मांग पर पुलिया के दोनों ओर की सडक़ नवीनीकरण के लिए 19 करोड़ रुपए देने की घोषणा की, लेकिन 18 माह बीत जाने के बावजूद सडक़ का निर्माण शुरू नहीं हुआ। जबकि क्षतिग्रस्त सडक़ से आए दिन हादसे हो रहे हैं।

ज्ञापन देने वालों में संघ उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन, सुरेश अग्रवाल, राधेश्याम मालू, पी. सी. जैन, सुरेन्द्र डिडवानिया, रमेश गोयल, जयप्रकाश , जसवंत सिंह चौहान, प्रहलाद साहू, बेणीप्रसाद, मुकेश गोयल आदि शामिल थे।


विधायक को सौंपा ज्ञापन
टोंक. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर विधायक अजीत मेहता व राजेन्द्र गुर्जर को ज्ञापन सौंपा गया।

इसमें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को एक जनवरी 2016 से लागू करने, कटौती आदेश निरस्त करने, वर्ष 2004 के बाद नियुक्त राज्य कर्मचारियों के लिए नवीन पेंशन योजना लागू करने, कर्मचारी कल्याण के लिए की गई घोषणाओं की क्रियान्विति करने, राज्य में पीपीपी, ठेकाप्रथा, निजीकरण आदि पर नाराजगी जताई।

ज्ञापन देने वालों में रेसला जिलाध्यक्ष रामवतार यादव, जिलामंत्री महेश शर्मा, प्रगतिशील कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जसवंत सिंह नरूका, शेखावत संघ जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह, जिला मंत्री लादूलाल चौधरी, ग्राम सेवक संघ जिलाध्यक्ष आशाराम मीना, धनराज सिंह, रेस्टा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा आदि पदाधिकारी शामिल थे।

Published on: