
टोडारायसिंह. गाणोली गांव में विवाहिता का शव शनिवार सुबह पड़ोसी के बाड़े में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी बी.एल. मीणा ने बताया कि मृतका गाणोली निवासी राजी (33) पत्नी राजाराम बैरवा है। पुलिस को सुबह राजी देवी का शव गाणोली में पड़ोसी पन्नालाल के बाड़े में लटका होने की सूचना मिली।
इस पर मौके पर पहुंचे एएसआई रामकुंवार मीणा ग्रामीणों की मदद से विवाहिता के शव को पेड़ से नीचे उतारा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने उसे टोडारायसिंह सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुलिस यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। इधर, मृतका के पति ने शुक्रवार देर रात से घर से लापता होने व दूसरे दिन पड़ोसी के बाड़े में शव मिलने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत
निवाई. स्थानीय झिलाय रोड फाटक के पास कबीर आश्रम के समीप एक विवाहिता की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस सहायक उप निरीक्षक सूरजमल गुर्जर ने बताया कि संतोष (35) पत्नी देवकिशन गुर्जर निवासी जीवली हाल निवासी कबीर आश्रम के पास बायपास रेलवे पटरी के समीप भैंसे चरा रही थी, जो भैंस को ट्रेन से बचाने का प्रयास कर रही थी।
इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने राजकीय सामुदायिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात ट्रेन से उक्त घटना घटित हुई है। पुलिस मामले जांच कर रही है।
विवाहिता झुलसी, जयपुर रैफर
कांटोली (लाम्बाहरिसिंह). कांटोली पंचायत की दुर्गापुरा ढाणी में शनिवार को रसोई में चूल्हे पर खाना बनाते समय विवाहिता झुलस गई।लोगों ने उसे अस्पताल भर्ती कराया। जहां हालत गम्भीर होने से चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया।पुलिस सहायक उपनिरीक्षक बनवारी लाल ने बताया कि दुर्गापुरा ढाणी निवासी मन्नी देवी (48) पत्नी रामचन्द्र भील सुबह रसोई घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी।
इस दौरान विवाहिता के कपड़ों में आग पकड़ ली।इस दौरान पास में रखी खाद्य सामग्री व केरोसिन से भरी प्लास्टिक पीपी में आग की चपेट में आने से आग बढ़ गई।उसके चिल्लाने की आवाज सुन पहुंचेपड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। इससे विवाहिता करीब 70 प्रतिशत झुलस गई। सूचना पर मालपुरा अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीडता के पर्चा बयान दर्ज किए हैं।
देरी से पहुंची एम्बुलेंस : लाम्बाहरिसिंह व मालपुरा में संचालित एक सौ आठ एम्बुलेंस चार माह से ऑफ रोड है। इससे आपालकालीन समय पर घायलों को देरी से एम्बुलेंस सेवा मिल रही है। शनिवार को मालपुरा में एक सौ आठ एम्बुलेंस नहीं होने से झुलसी विवाहिता को रैफर करने के करीब पौन घंटे बाद पचेवर से एम्बुलेंस पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।