10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस किसे पकडऩे के लिए बनी लाइनमैन

तीन वर्ष से चल रहा था फरार, कई बार पुलिस को दे चुका है चकमा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 22 Apr 2018, 8:00 AM IST

patrika

arrested,police,Thief,lineman,nagda news,

नागदा. तीन वर्ष से फरार नकबजनी को पकडऩे के लिए बिरलाग्राम पुलिस को बिजली कंपनी का कर्मचारी बनना पड़ा। दरअसल, निंबोदिया खुर्द निवासी कान्हा उर्फ कन्हैयालाल गारी (१९) लगभग 3 वर्ष से फरार चल रहा था। कान्हा ने वर्ष २०१५ में एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जब से आरोपी फरार था। बिरलाग्राम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गांव में अपने घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने ऐसे बुना जाल
बिरलाग्राम थाने में पदस्थ एसआइ रामचंद्र चौहान के नेत्तृव में तीन सदस्य टीम का गठन किया गया। जिसमें प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह तोमर, आरक्षक जितेंद्र चौहान व सैनिक प्रकाश शामिल थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम आरोपी के घर बिना वर्दी के बिजली कंपनी के लाइन मैन बनकर पहुंचे। आरोपी को शक ना हो इसके लिए हाथ में बिजली के औजार लिए हुए थे। पुलिसकर्मीआरोपी के घर पहुंचे और बोले कि आपने काफी समय से बिजली का बिल नहीं भरा है, आप हम घर का बिजली कनेक्शन काटने आए है। इनता सुनते ही घर के सभी सदस्य एकत्रित हो गए और कहने लगे कि हमारा कोई बिल बकाया नहीं है। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी का नाम लेकर कहा कि तुम सब में कान्हा कौन है। आरोपी ने तत्काल जवाब देते हुए कहा कि में कान्हा हूं, जिसके बाद पुलिस उसे में पकड़कर थाने ले आई।
गांव में ही की थी चोरी
आरोपी ने 11 दिसंबर २०१५ को निंबोदिया खुर्द निवासी सोदरा बाई पति दुर्गालाल के घर में घुस कर लगभग 10 हजार रु नगदी, मोबाइल, सोने की नथ आदि पर हाथ साफ किए थे। इसके बाद आरोपी सुरत गुजरात भाग गया था। आरोपी कई बार गांव अपने घर तो आया, लेकिन जब भी पुलिस इसे पकडऩे जाती तो यह भाग जाता। इसलिए पुलिस ने इस बार आरोपी को पकडऩे के लिए योजना बनाई और उसमें कामयाब रही।