10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैघ खनन रोकने गई पुलिस पर माफिया का हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव, कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी

यूपी के कौशाम्बी में अवैध खनन रोकने गयी पुलिस टीम पर खनन माफिया ने घेरकर किया हमला, फायरिंग और पथराव भी किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कौशाम्बी

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 21 Apr 2018, 10:50 PM IST

Sand Mafia In Mp Hindi News

Sand Mafia In Mp Hindi News

कौशांबी. डिप्टी सीएम केशव मौर्य के जिले कौशाम्बी में खनन माफिया ने पुलिस पर हमला कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम दबिश डालने पहुंची थी। उनके पहुंचते ही ख्रनन माफिया के लोगों ने टीम को घेरकर उस पर पत्थराव किाय। कई राउंड फायरिंग भी की गयी। हालांकि पुलिस अपना बचाव करने में सफल रही और किसी को कोई चोट नहीं आयी।


मामला कौशाम्बी जिले के पिपरी थानाक्षेत्र के फुलवा बिछौना घाट की है। पुलिस को यहां अवैध खनन की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर दबिश डालने पहुंची। पुलिस टीम के पहुंचने पर खनन माफिया ने भागने के बजाय पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। पुलिस कुछ समझ पाती इसके पहले ही उन्होंने टीम पर पत्थराव शुरू कर दिया।


एक्शन लेने गई पुलिस बचाव की मुद्रा में आ गयी। पुलिस कोई जवाबी कार्रवाई करती इसके पहले ही ख्रनन माफिया ने फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग की गयी। इस हमले और फायरिंग में अच्छी बात ये रही कि पुलिस टीम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अपना बचाव करते हुए टीम ने आलाधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद कई थानों की फोर्स लेकर अधिकारी मौके पर पहुंचे।


इतनी बड़ी मात्रा में पुलिस बल को देखकर खनन माफिया वहां से भागने में सफल हुए। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि फुलवा बिछौना घाट पर माफिया द्वारा अवैध खनन कराया जा रहा था। पुलिस पर हुए इस हमले के बाद 10 नामजद समेत 50 अज्ञात के के खिलाफ पुलिस मुजहमद का मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।