
टोडारायसिंह. विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा खेल जीवन का अभिन्न अंग है, खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। विधायक मेहता इंदोकिया पंचायत के हरभगतपुरा में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गांवों में छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है।
अध्यक्षता कर रहे डीआर अजयसिंह ने कहा खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान सरपंच इंदोकिया लादी देवी, सरपंच गणेती हरिकांत मीणा, उपसरपंच रमाकांत शर्मा, पूर्व सरपंच दिनेश शर्मा , नवल किशोर शर्मा, मुकेश, जगदीश, राधेश्याम, श्योजी जाट, परशुराम जाट सीताराम आदि मौजूद थे।
पार्कों का लोकार्पण किया
देवली. विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने नगर पालिका मण्डल देवली की ओर से विभिन्न वार्डों में जीर्णोद्धार कराए गए चार पार्कों का लोकार्पण किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष रेखा जैन, प्रधान शकुंतला वर्मा, आर. पी. धाकड़, शिखरचंद जैन आदि ने वार्ड 15 स्थित दो पार्कों का फीता काटकर व पट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि कॉलोनी में जीर्णोद्धार किए पार्कों से यहां के वाशिन्दों को सुबह-शाम भ्रमण के साथ मनोरंजन की सुविधा होगी। देहात अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, यतेन्द्र नामा, महामंत्री बद्रीलाल चौधरी, रतन मंगल , पी.सी जैन आदि थे। इसके बाद इन सभी जनप्रतिनिधियों ने वार्ड 10 स्थित विवेकानंद पार्क का लोकार्पण किया।
पालिकाकर्मियों ने उन्हें पार्क की सुविधाओं के बारे में बताया। इस दौरान भाजपा के रणवीर सिंह चौहान, यज्ञेश दाधीच, किशन साहू, बुद्धिप्रकाश साहू, राजेन्द्र सिंह राणावत, भैरूं खत्री आदि उनके साथ थे। इसके बाद नप्रतिनिधियों ने शहर के मुख्य गांधी पार्क का लोकार्पण किया। पालिकाध्यक्ष रेखा जैन ने बताया कि जीर्णोद्धार से पहले उक्त पार्क कचरागाह थे, लेकिन अब पार्क में सभी सुविधाएं व मनोरंजन की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि सभी पार्क आमजन के लिए खोल दिए हैं। इससे क्षेत्रवासियों को सुविधा होगी। इस दौरान राजीव गोयल, भारत सिंह सोलंकी, विवेकानंद वैष्णव, संजय जैन, महेश शर्मा आदि उपस्थित थे। पार्कों के लोकार्पण के बाद विधायक नगर पालिका परिसर पहुंचे।
उन्होंने वार्ड 15 में रैन-बसेरा, व्यवसायिक कॉम्लेक्स, वाचनालय, सामुदायिक भवन, प्रताप नगर में गाडिया लुहार परिवारों के सुलभ शौचालय सहित आधा दर्जन निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। अधिशाषी अधिकारी भगवत सिंह, सहायक अभियंता चरण सिंह, किशन आदि उपस्थित थे। हालांकि अभी अम्बेडकर भवन के निर्माण का स्थान तय नहीं हुआ, लेकिन उक्त भवन नगर पालिका द्वारा नेकचाल रोड पर 6600 वर्गफीट में बनाना प्रस्तावित है।