टोंक

video: मुनि सुधासागर ने चातुर्मास की महिमा बताते हुए जीवन में सदाचरण अपनाने की दी सीख

मुनि के प्रवचनों के बाद मंच से हुई घोषणा के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।  
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 3:11 PM IST
Muni Sudhasagar
मुनि ने चातुर्मास की महिमा बताते हुए जीवन में सदाचरण अपनाने की सीख दी।

आवां. मनुष्य बीमार क्यों हो जाता है? आखिर वो अमीर से गरीब क्यों हो गया? सु:ख तो भगवान की कृपा से है पर किसी के जीवन मे दु:ख क्यों आ गया। हमें उस दु:ख का कारण व कर्ता को ढूंढना है। ये भाव मुनि सुधासागर ने आवां में शनिवार को मंगल प्रवचन के दौरान प्रकट किए।

मुनि ने इस अवसर पर पर्व व चातुर्मास की महिमा बताते हुए जीवन में सदाचरण अपनाने की सीख दी। आवां तीर्थ के महातम्य को उजागर करते हुए कहा कि यहां स्थापित श्रीशान्तिनाथ भगवान की मूर्ति विशाल और अतिप्राचीन है, जो आस्था और विश्वास का केन्द्र होने के साथ धर्म व इतिहास मे अपना अलग और विशेष स्थान रखती है।


आवां मेें होगा चातुर्मास
मुनि पुंगव सुधासागर का ससंघ चातुर्मास जैन तीर्थ सुदर्शनोदय अतिशय क्षेत्र आवां पर तय हो गया है। रविवार को मुनि के प्रवचनों के बाद मंच से हुई घोषणा के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। 26 जुलाई को चातुर्मास के मंगल-कलश की स्थापना के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब उमडऩे के कयास लगाए जा रहे हैं।

अतिशय क्षेत्र समिति अध्यक्ष नेमीचन्द जैन व महामंत्री पवन जैन ने बताया कि इसकी व्यापक तैयारियां की जा रही है। श्रीशान्तिनाथ दिगम्बर अतिशय क्षेत्र समिति, श्रीसुधासागर युवा मंच व श्रीसुदर्शनोदय महिला मण्डल के पदाधिकारी, सकल जैन समाज आवां के साथ सभी तबकों के श्रद्धालुओं ने मुनि पुंगव सुधासागर के साथ मुनि महासागर, मुनि निष्कंप सागर, क्षुल्लक धैर्य सागर व गम्भीर सागर के आतिथ्य में पलक-पावड़े बिछा दिए है।

विभिन्न समितियों के पदाधिकारी महावीर जैन, चौथमल धानोत्या, इन्द्रमल जैन, भागचन्द अग्रवाल, दुर्लभ चन्द जैन, कौशल जैन, ओमप्रकाश जैन, चन्द्रप्रकाश गोयल, ओमप्रकाश जैन, पदम गोयल, धर्मचन्द जैन, संजय छाबड़ा आदि ने चातुर्मास की कार्ययोजना बनाई है।शनिवार को गणेशमल जैन, संजय कुमार, निहाल चन्द्र, मनमोहन गोधा, शांति लाल गोयल, रमेश कुमार जैन आदि ने सपरिवार शान्तिधारा का पुण्र्याजन प्राप्त किया।


मंागलिक कार्यों पर आज से विराम
टोंक. देवशयनी के मौके पर सोमवार को जिलेभर में धार्मिक आयोजन होंगे। इस दौरान मन्दिरों में भजन संध्याओं का आयोजन होगा। डॉ. पं. पवन सागर ने बताया कि देवशयनी एकादशी से 19 नवम्बर 2018 तक देवशयन में रहेंगे। इस दौरान मुंडन, गृह प्रवेश, प्राण प्रतिष्ठा, शादी, विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा।

चातुर्मास आज से
मालपुरा. केकड़ी रोड स्थित रामद्वारे में सोमवार से संत मस्तराम चातुर्मास करेंगे। रामनारायण विजय ने बताया कि चातुर्मास के दौरान संत मस्तराम प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक प्रवचन तथा वाणीजी के पाठ करेंगे।

Published on: