दयाराम, रामलाल, शंकर, रामदयाल, रामेश्वर, विजयसिंह, आशराम, हंसराज, लक्ष्मण, विजयराम, छीतर, अशोक, मुकेश, धारासिंह, आशाराम, देवराज ने बताया कि नला रोड स्थित दादिया की ढाणी के आम रास्ते में कीचड़ हो जाने से रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि इसी रास्ते में स्कूल व हनुमानजी का मंदिर भी है। वाहन चालक फिसल कर घायल हो रहे है। उन्होंने आम रास्ते में झिकरा डालने की मांग की है, जिससे समस्या का समाधान हो सके।