टोंक

नवाबों की नगरी टोंक में होने वाले कांग्रेस अजमेर सम्भाग का मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यकर्ता सम्मेलन में पायलट, गहलोत सहित कई दिग्गज करेगें शिरकत

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक ने कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
2 min read
• •
Updated: 10 May 2018, 8:13 AM IST
Tonk congress conference
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक ने कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

टोंक. कांग्रेस का अजमेर सम्भाग का मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार टोंक के गांधी खेल मैदान पर होगा। कांग्रेय के कार्यालय प्रभारी जर्रार खान ने बताया कि इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अविनाश पाण्डे, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट , राष्ट्रीय महासचिव संगठन अशोक गहलोत , राष्ट्रीय महासचिव सी.पी. जोशी, मोहन प्रकाश, भंवर जितेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव देवेन्द्र यादव, विवेक बंसल, काजी निजामुद्दीन, सुमित गर्ग, तरुण कुमार, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। इधर, सम्मेलन को लेकर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता ने जिले के कई गांवों का दौरा कर लोगों सम्पर्क किया और कार्यक्रम में आने को कहा।

सफल होगा कार्यक्रम-मुकुल
कार्यक्रम को लेकर टोंक देहात अध्यक्ष रामसिंह मुकुल ने कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें सम्भाग के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इधर, जिला प्रवक्ता सुनील बंसल ने महिला जिलाध्यक्ष जेबा, नवीन त्रिपाठी, सुजित सिंहल, यूसुफ इंजीनियर समेत अन्य के साथ शहर के वार्ड 18 , 19, 20 समेत मेहन्दवास, छान, भरनी, दूनी, आवां, बमोर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक ने कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिला मुख्य संगठक अब्दुल खलिक खान ने बताया कि इस दौरान प्रदेश संयोजक आईटीसेल महेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे। इसके बाद नगर परिषद की नेता प्रतिपक्ष गायत्री चौरासिया ने पार्षदों की बैठक ली। इसमें चौरासिया ने कहा कि मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेना है।

रामलाल ने किया दौरा
कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कांगे्रस नेता रामलाल सण्डीला ने चंदलाई, घास, खजूरिया, ऊंटीटाना, झालरा, याकूबगंज, काबरा, ऊम, रामनगर आदि गांवों का दौरा कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने को कहा।

तैयारियों को लेकर चर्चा कीनिवाई. डाक बंगले में पूर्व विधायक कमल बैरवा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। पूर्व विधायक ने कहा कि कार्यक्रम में अधिकाधिक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाए। इस दौरान प्रधान चन्द्रकला गुर्जर, पृथ्वीराज, रामराय मीणा, प्रवक्ता महेन्द्र आदि मौजूद थे।

Published on: